Prarabdh Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग (29 जनवरी 2025)

0

आज का पंचांग



दिनांक : 29 जनवरी 2025



दिन :  बुधवार



विक्रम संवत् : 2081



अयन : उत्तरायण



ऋतु : शिशिर



मास : माघ



पक्ष : कृष्ण



तिथि : अमावस्या शाम 06:05 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा



नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा प्रातः 08:20 बजे तक तत्पश्चात श्रवण



योग : सिद्धि रात्रि 09:22 बजे तक, तत्पश्चात व्यतीपात



राहु काल : दोपहर 12:53 बजे से दोपहर 02:16 बजे तक



सूर्योदय : प्रातः 06:55 बजे 



सूर्यास्त : संध्या 05:49 बजे 



दिशा शूल : उत्तर दिशा में



ब्रह्ममुहूर्त : प्रातः 05:10 बजे से 06:02 बजे तक


अभिजीत मुहूर्त : कोई नहीं


निशिता मुहूर्त : रात्रि 11:56 बजे जनवरी 30 से रात्रि 12:48 बजे जनवरी 30 तक



व्रत पर्व विवरण : दर्श अमावस्या



नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए


घर में हर अमावस्या अथवा हर 15 दिन में पानी में खड़ा नमक (एक लीटर पानी में 50 ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें। इससे नेगेटिव एनर्जी चली जाएगी।

अमावस्या विशेष

1. जो व्यक्ति अमावस्या को दूसरे का अन्न खाता है उसका महीने भर का किया हुआ पुण्य दूसरे को (अन्नदाता को) मिल जाता है। (स्कंद पुराण, प्रभास खं. 207.11.13)


2. अमावस्या के दिन पेड़-पौधों से फूल-पत्ते, तिनके आदि नहीं तोड़ने चाहिए, इससे ब्रह्महत्या का पाप लगता है ! (विष्णु पुराण)


4. अमावस्या के दिन खेती का काम न करें, न मजदूर से करवाएं।


5. अमावस्या के दिन श्रीमद्भगवद्गीता का सातवाँ अध्याय पढ़ें, उस पाठ का पुण्य अपने पितरों को अर्पण करें। सूर्य को अर्घ्य दें और प्रार्थना करें । आज जो मैंने पाठ किया मेरे घर में जो गुजर गए हैं, उनको उसका पुण्य मिल जाए। इससे उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पत्ति बढ़ेगी।


गरीबी भगाने का शास्त्रीय उपाय


हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।


सामग्री

1. काले तिल 
2. जौ
3. चावल 
4. गाय का घी 
5. चंदन पाउडर 
6. गूगल 
7. गुड़ 
8. देशी कपूर एवं गौ चंदन या कंडा।


विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवन कुण्ड बना लें, फिर उपरोक्त आठ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये मंत्रों से पांच आहुति दें।


आहुति मंत्र


1. ॐ कुल देवताभ्यो नमः


2. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः


3. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः


4. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः


5. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः

इस प्रयोग से थोड़े ही दिनों में स्वास्थ्य, समृद्धि और मन की प्रसन्नता दिखायी देगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top