 |
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह अंतिम यात्रा में निकल पड़े। |
 |
डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर जा रहे वाहन में सवार राहुल गांधी। |
प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, नई दिल्ली
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट पर लाया गया। यहां उनके पार्थिव शरीर को तीनों सेनाओं ने अंतिम सलामी दी। उसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। उनकी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शव यात्रा के दौरान उनके पार्थिव शरीर के साथ बेटे की तरह आए।
 |
डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी व बेटी के साथ राहुल गांधी। |
 |
अग्नि को समर्पित डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह। |
निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी 65 वर्षीय उपिंदर सिंह, दूसरी बेटी 61 वर्षीय दमन सिंह और तीसरी बेटी 58 वर्षीय अमृत सिंह मौजूद थीं। निगमबोध घाट में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
 |
अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। |
 |
अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करते राहुल गांधी। |
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी पार्थिव शरीर के साथ गाड़ी में ही बैठे रहे।
 |
एम्स से डॉ मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लेकर जाती एंबुलेंस। |
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक उन्होंने रात 9:51 बजे आखिरी सांस ली।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा
 |
पार्थिव शरीर को कंधा देते परिजन व राहुल गांधी। |
 |
डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी से बात करते प्रधानमंत्री। |
 |
डॉ मनमोहन सिंह के पाकिस्तान स्थित पैतृक गांव में श्रद्धांजलि देते ग्रामीण। |
पाकिस्तान स्थित पैतृक गांव में दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर उनकी पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उन्होंने मनमोहन के परिवार से भी मुलाकात की। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, AAP के संयोजक केजरीवाल ने भी पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान के चकवाल जिले में स्थित डॉ. मनमोहन सिंह के पैतृक गांव गाह में भी लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
डॉ मनमोहन के अहम फैसले
if you have any doubt,pl let me know