खुर्जा से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया सपा में शामिल हुए
सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ स्वामी प्रसाद मौर्या वह लंबी सिंह पहाड़िया। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, बुलंदशहर
उतर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों की आपसी सेंधमारी शुरू हो गई है। अवसरवादी राजनेता अपनी चुनावी बिसात बिछाने के लिए पैंतरा बदलने लगे हैं। इसके तहत ही जिले की खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक धंसी सिंह पहाड़िया ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ कर सपा की साइकिल पर सवारी करने का फैसला किया है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया गया।
पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2012 में वह खुर्जा से विधायक रहे हैं। शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
if you have any doubt,pl let me know