Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 16 जनवरी 2022, दिन : रविवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज धन का निवेश करने का सोच रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर है। व्यापार में किसी डील को फाइनल करेंगे, वह आपको भरपूर लाभ देगी। शाम के समय किसी मेहमान का घर आगमन हो सकता है। आज जीवनसाथी के लिए आप कोई प्रिय वस्तु लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को परिश्रम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, नहीं तो उनको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आज आपका अपनी संतान की तरक्की को देखकर भी मन प्रसन्न होगा।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज मान सम्मान में वृद्धि का दिन है। आपको सामाजिक क्षेत्रों में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होती दिख रही है। आज आपको अपने किसी परिजन से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, इसलिए अगर आज आप किसी के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लें, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशविरा अवश्य करें। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा, क्योंकि आज संतान को सरकारी नौकरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके चारों ओर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आपको मिलता दिख रहा है। व्यापारी यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं, उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। अगर आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो वह रिश्तों में दरार पैदा कर आ सकता है।

कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज आपको कार्य में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा, तभी सफल हो पाएगा। आप किसी पिकनिक पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, ध्यान रहे वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। जीवनसाथी से बात करते समय आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वाद विवाद हो सकता है, जो लंबा खिंच सकता है। संतान की ओर से निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन विचलित होगा। शाम के समय अपनी परेशानी पिताजी से साझा कर सकते हैं।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन प्रेम जीवनजी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, जिन्होंने साझेदारी में किसी व्यापार चलाने का सोचा है, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। फिर भी पिताजी से सलाह मशविरा करना बेहतर रहेगा। अगर पैतृक संपत्ति संबंधित कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, वह लंबा खिंच सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते हैं,  वह आज मिलवा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट होने से मन परेशान रहेगा। उसके लिए किसी से मदद भी मांग सकते हैं।

कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपको अपने आसपास छिपे कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, जिनको पहचानने में गलती हो सकती है। अगर किसी को कोई धन अथवा वस्तु उधार दें, उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कड़े संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आज आपको अनावश्यक व्यय से बचना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम है। व्यापार कर रहे लोग आज व्यापार के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप किसी नौकरी में कार्यरत हैं, तो आज सुनहरा अवसर मिल सकता है या कोई और दूसरा ऑफर हाथ लग सकता है। आपको इसी में टिके रहना बेहतर होगा, क्योंकि यहां आपको तरक्की मिलती दिख रही है। स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। सट्टेबाजी आदि में निवेश करते हैं, उनके लिए दिन उत्तम है।

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, उसके लिए दिन उत्तम है। अपने घर की साज-सज्जा की वस्तुओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज हर मामले में माता जी का सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, जिनकी कृपा से आप खूब तरक्की भी करेंगे। शाम के समय आप किसी समाजिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करते नजर आएंगे, जिन्हें आप पूरा अवश्य करेंगे। छोटे व्यापारियों को कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है, तभी वह अपने व्यवसाय को आगे चला पाएंगे।

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनों से ज्यादा दूसरों की मदद के लिए भागदौड़ करते नजर आएंगे। ध्यान रहे, लोग इसे आप का स्वार्थ ना समझें, इसलिए दूसरे के मामले में ज्यादा ना पड़े और अपने कामों की ओर ध्यान दें, नहीं तो आपके कुछ काम आगे के लिए टल सकते हैं। आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लटका है, उसमें आपको जीत मिल सकती है। शाम के समय आपकी किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बाहर के खानपान से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन कडे़ संघर्ष वाला रहेगा। आपको संघर्ष के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। जीवनसाथी से संबंधों में कुछ दरार चल रही थी, वह आज समाप्त होगी। संतान के भविष्य की कुछ योजनाएं भी बनाएंगे। नौकरी में मन मुताबिक कार्य न मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन उसमें भी आपको हिम्मत से काम लेना होगा। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपका अपने सीनियर से कोई वाद विवाद हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप व्यापार में होने वाले छुटपुट लाभ से भी संतुष्ट रहेंगे, क्योंकि अपने खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार के सदस्यों में आपसी वाद विवाद पनप सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी की मदद से व्यापार में कुछ नई डीलों को फाइनल करेंगे। शाम के समय अपने किसी परिजन के साथ कुछ खरीदारी करने निकाल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए ऐसे अवसर आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य तुरंत मंजूरी दें सकते हैं।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। अपनों से ज्यादा दूसरों की मदद के लिए भागदौड़ करते नजर आएंगे, लेकिन उसमें भी ध्यान देना होगा ताकि लोग इसे आप का स्वार्थ ना समझें। इसलिए दूसरे के मामले में ज्यादा ना पड़े और अपने कामों की ओर ध्यान दें, नहीं तो आपके कुछ काम आगे के लिए टल सकते हैं। कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, उसमें आपको जीत मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे प्रसन्नता होगी। बाहर के खानपान से परहेज रखना रहेगा, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की दक्षता होती है।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top