Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 14 जनवरी 2022, दिन : शुक्रवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, क्योंकि आज आप संतान को किसी नए कोर्स अथवा किसी नई नौकरी में दिलवाने के लिए भागदौड़ करेंगे, कोई भी निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से ही लें। अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके कहीं धन का निवेश किया था, तो वह आपको लाभ दे सकता है। जो लोग किसी नए व्यवसाय करने को करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आपके व्यवसाय में लिए गए निर्णयों का शत्रु फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके भौतिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको मान सम्मान व धन लाभ दोनों मिलता दिख रहा है, इसलिए यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद हो, तो उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, वही आपको मान सम्मान दिलाएगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को किसी सीनियर्स की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक पद व प्रतिष्ठा भी आपकी मजबूत रहेगी। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन के घर किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज नौकरी में अपने कुछ साथियों से भी तनाव मिल सकता है, क्योंकि आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, लेकिन उनका साथ ना मिलने के कारण वह कार्य लंबे समय के लिए लटक सकता है जिससे परेशान भी रहेंगे। आपको किसी भी कार्य को संयम से करना होगा, तभी उसमें सफलता हासिल कर पाएंगे। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ के कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको माताजी से अपने मन की बातों को साझा करने में कोई परेशानी नहीं होगी।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज कार्यक्रम में आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ तथा वेतन वृद्धि जैसे कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको किसी विशेष कारण से तनाव भी हो सकता है, इसलिए आपको संयम बरतने की आवश्यकता है। तनाव अथवा गुस्से से आज किसी भी निर्णय को ना लें। आज संतान के विवाह में आ रही किसी समस्या को दूर करने के लिए अपने किसी परिजन से भी मदद मांग सकते हैं। आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


 प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह मिलवा सकते हैं। आज आपको हर मामले में परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन कोई सदस्य ऐसा हो सकता है जो आपकी किसी बात को बुरा मान जाए, इसलिए आज  किसी के भी मामले में बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। आज संपत्ति में भी इजाफा होता दिख रहा है। जिसके कारण आप किसी अपने से भी मदद मांग सकते हैं। सायंकाल का समय आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी हवन कीर्तन पूजा-पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रह सकता है। आज आपके मन में एक अज्ञात भय बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। आज आपको किसी को भी धन उधार देने से पहले सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो आपका धन डूब सकता है। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी से भी यदि कोई नोंकझोंक चल रही थी, तो वह आज सुलझ सकती है।आर्थिक दृष्टिकोण से आज आप जिन प्रयासों को करेंगे, उनमें सफलता अवश्य हासिल करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं या किसी पुराने नौकरी को छोड़कर दूसरे की तलाश में है, उनको आज कुछ बेहतर अवसर हाथ लग सकते हैं, लेकिन उनको उन्हें पहचानना होगा और उन पर अमल करना होगा, तभी आप लाभ उठा सकेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आप जीवनसाथी के लिए भी कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में आज किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने से खुशी का माहौल बना रहेगा। सायंकाल के समय आज आप किसी मित्र को अपने घर भोजन पर आमंत्रित कर सकते है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपके मन में कुछ व्यर्थ की उलझन ही रहेंगी, जिनके कारण आप कार्यक्षेत्र की ओर भी ध्यान नहीं देंगे और अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को भी आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि इसमें आपका कोई कानूनी कार्य ना हो। आज आप जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, लेकिन यदि भाइयों से कोई विरोध है, तो उसमें सुधार हो सकता है। आज आपको अपने किसी प्रियजन से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा, नहीं तो उसके लिए आपको सुननी पड़ सकती है। 


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके रचनात्मक कार्य में प्रगति का दिन रहेगा। संतान के दायित्व पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज किसी मकान अथवा वाहन , किसी को बेचने का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को संपूर्णता से जांच लें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपका अपने आस पड़ोस में किसी से कोई वाद-विवाद हो सकता है, जिसमें आपको पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग राजनीति की दिशा में लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कोई ऐसा अवसर मिल सकता है, जिसके कारण उनके लंबे समय से चल रहे प्रयास सफल होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, उनको आज कोई नई नौकरी अथवा वेतन वृद्धि जैसी सूचना प्राप्त हो सकती है। आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए यदि कुछ ऐसा हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। आज आपको व्यवसाय के किसी भी पार्टनर पर भरोसा करने से पहले सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान भी करवा सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके व्यवसाय के मामलों में प्रगति का दिन रहेगा। आज शासन व सत्ता का भी आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। कुछ सरकारी क्षेत्रों से भी आज लाभ के आसार मिल रहे हैं, लेकिन आज घर अथवा कार्यक्षेत्र दोनों ही जगह अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो यह कोई वाद विवाद भी करवा सकती है, उसमें भी आपको आज चुप रहना ही बेहतर रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है, जिसमें परिवार के सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आपको किसी दूसरे के मामलों में उतना ही बोलना बेहतर रहेगा, जितना सही हो।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए रहेगा। आज आप कुछ रचनात्मक कार्य में भी भाग लेंगे। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण अपने परिवार के सदस्य के महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को भी शिक्षा में आशातीत सफलता मिलती दिख रही है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन फिर भी उनको कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी वह आगे सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे। आज आप माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।


14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top