Breaking News Pratapgarh : प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में आग से जिंदा जले दो मासूम भाई

0

शुक्रवार की भोर में हुई घटना, कमरे में सिटकनी लगाकर मां चली गई थी शौच के लिए



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रतापगढ़


जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भुलना का पुरवा भद्विव गांव में शुक्रवार भोर हृदय विदारक घटना घटित हुई है। बेवा मां की आंखों के सामने उसके दो मासूम बेटे जलकर राख हो गए। बेबश मां अपनी आंखों के सामने आग से तड़प कर मासूम बेटों को दम तोड़ते देखते रही। दोनों बच्चों की मौत के बाद से वह बेसुध पड़ी है। आगजनी की घटना के बाद से गांव समेत इलाके में खलबली मची हुई है। फिलहाल आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भुलना का पुरवा भद्विव गांव निवासी दिलीप कुमार का निधन दो वर्ष पहले बीमारी के कारण हो गया था। दिलीप के दो बेटे इशांत 8 वर्ष और कृषना 6 वर्ष अपनी मां नीलम के साथ रहते थे। नीलम मेहनत मजदूरी कर किसी तरीके से दोनों बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। गुरुवार की रात नीलम अपने दोनों बच्चों के साथ खाना पीना करने के बाद सोने चली गई। दोनों बच्चे मां नीलम के साथ एक ही कमरे में सो रहे थे।


शुक्रवार की भोर पांच बजे नीलम दोनों बेटे को सोते हुए छोड़कर शौच के लिए बाहर गई। बच्चे सो रहे थे, इसलिए उसने बाहर से दरवाजे में सिटकनी लगा दी। जब वह लौट कर आई तो दोनों बेटों केे शरीर से आग की लपटे उठ रही थीं। ऐसा नजारा देख कर वह बदहवास हो गई। वह शोर मचाते हुए दोनों बेटों पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगी, तब तक दोनों झुलस चुके थे। इस वजह से दोनों की मौत हो गई। 


आग कैसे लगी किन कारणों से लगी यह कोई नहीं बता पाया है। दोनों बेटों की मौत से मां नीलम अचेत पड़ी हुई है। घटना को लेकर ग्रामीण अचंभित है कि आखिर यह कैसे हो गया। मासूम बच्चों की आग से जलने से मौत की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भारी संख्या में वहां पहुंच गए। सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top