Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 09 दिसंबर 2021, दिन : गुरुवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज के दिन की शुरुआत और दिनों से बेहतर रहेगी। आज विद्यार्थियों को अपनी एकाग्रता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसके कारण उनका मन पढ़ाई की ओर लगेगा। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में भी आज आपके शत्रु आपको तेज व पराक्रम को देखकर परास्त होंगे। लेकिन आज कुछ ऐसी समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे, जो व्यर्थ की होंगी। सायंकाल का समय आज आप माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज के दिन आपको अपने दिन का ज्यादा समय दूसरों के कार्यों को करवाने में नहीं बिताना है, क्योंकि आज आपके पास भी बहुत सारे काम होंगे, जिनके कारण आप चिंतित भी रहेंगे, इसलिए आज दूसरों के कार्य को समाप्त कराने से पहले अपनों की ओर ध्यान देना होगा। आज परिवार का जो सदस्य आपको अत्यधिक प्रिय होगा व आपको जरूरत के समय मदद न करने के कारण आज मन परेशान रहेगा। सायंकाल का समय आज मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को आज सामाजिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। आपने पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय को चलाने की सोची है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और आप आज यदि कहीं निवेश करें, तो वह भी दिल खोल कर करें, क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे कुछ गिले-शिकवे भी दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ यदि किसी तरह का मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा और आज आप जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आप परिवार के छोटे बच्चों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कुछ धन व्यय करेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज आपको ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों से उनको मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण  थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आज यदि आप किसी निवेश को करने की सोच रहे हैं, तो वह दिल खोल करें, क्योंकि उसमें आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। आज आप अपने घर आदि की रंगाई पुताई पर भी करवाने की सोच सकते है। सायंकाल का समय आज अपने लिए कुछ समय निकालकर शॉपिंग पर जाने की सोच सकते हैं, जिसमें आप असफल रहेंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों व अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा जिससे वह पढ़ाई में आ रही मुश्किलों का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आज अपनी बुद्धि व विवेक से कोई नई खोज कर सकते हैं, जो आपके बिजनेस को ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। आज आपको किसी विदेश में रह रहें परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन में आज कुछ बदलाव होंगे, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। सायंकाल के समय आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए सुखद अनुभव भरा रहेगा। आज आपकी संतान के विवाह संबंधी समस्या के सुलझ जाने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप किसी नये मकान, भूमि, वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आप उसे भी करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने आज यदि एक दूसरे से झूठ बोला, तो वह उनके रिश्ते में मनमुटाव करवा सकता है, इसलिए आपको झूठ बोलने से बचना होगा। आज आप माताजी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण उनका मन भी प्रसन्न होगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपको पारिवारिक जीवन में संभलकर चलना होगा, नहीं तो किसी खूबसूरत रिश्ते में दरार डलवा सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई वाद विवाद चल रहा है,तो उसमें जीवनसाथी से सलाह लेकर उसे समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। आज आपको घर के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी देने से रोकना होगा, नहीं तो वह पारिवारिक वातावरण को खराब करवा सकता है। आज आप संतान को कोई नया व्यवसाय करवाने की सोच सकते हैं। सायंकाल का समय आज थोड़ा तनाव महसूस करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपको व्यवसाय के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, आज यदि किसी की बात बुरी भी लगे, तो उसमें चुप रहकर ही सुनना बेहतर होगा। नौकरी में आज आपको आपके पसंद का कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से भी आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज जीवनसाथी से बहसबाजी होने के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन विद्यार्थियों के लिए खुशी भरा रहेगा, क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आने से उनका मन प्रसन्न रहेगा व परिवार के सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे, उनकी तरक्की देखकर किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी कुछ लोगों से मिलना जुलना कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप पूजा पाठ, हवन आदि करवा सकते हैं। 


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे और उन पर लगाम लगाने के बारे में ही सोचते रहेंगे, लेकिन आज आपको एक बचत प्लान करके ही चलना होगा यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। बढ़ते हुए खर्चों के कारण आज आपका स्वभाव भी कुछ चिडचिड़ा रहेगा, जिसके कारण आपका माता जी से भी कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से प्रसन्न रहेंगे और अपने किसी परिजन को यदि आज धन उधार दें, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह अवश्य ले। भाई व बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप दैनिक आवश्यकताओं के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी के लिए भी कुछ शॉपिंग करा सकते हैं। यदि संतान को आज आप किसी यात्रा पर लेकर जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज के दिन आपके मन में अपने करियर को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिन्हे आप दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें आज आप थोड़े असफल रहेंगे। यदि आज किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो वह भी आपको मिलना मुश्किल है, इसलिए आप पुरानी में ही टिके रहें। आज आप भविष्य के कुछ नीतियों को बनाने में अपने किसी रिश्तेदार से मदद ले सकते हैं। आज आपको किसी को भी काम के लिए कोई सलाह नहीं देनी है यदि आपने ऐसा किया, तो वह भविष्य में आपके लिए परेशानी बन सकती है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के कठोर व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top