Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 05 दिसंबर 2021, दिन : रविवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज आप अपने बुद्धि व ज्ञान का उपयोग करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के सभी दरवाजे खोल लेंगे। ऐसा करके ने परिवार के सभी सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो धोखा मिल सकता है। आज आप अपनी कार्यकुशलता से सभी मुद्दों को आसानी से हल कर लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। अगर लंबे समय से कोई मानसिक तनाव था, उसमें राहत मिलेगी।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज आपकी कार्यों के प्रति सक्रियता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में भी आज अपने कार्य और सामान दोनों का ध्यान रखना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी जमीन संबंधी मुद्दे पर पिताजी व भाइयों से सलाह मशविरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए को कुछ सम्मेलनों में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सायंकाल अपने किसी परिजन के घर घूमने जा सकते हैं। नौकरी में आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। अगर विदेश में पढ़ाई करने के लिए कोई परीक्षा दी थी, उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। आज अपने घर परिवार में किसी से भी ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी है, क्योंकि आपको उन उम्मीदों के पूरा ना होने पर परेशानी होगी। सायंकाल आप परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आपका मन कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी करेगा, लेकिन आवश्यक वस्तुओं की ही खरीदारी करें।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा, जिसमें साथी कर्मचारियों के साथ की आवश्यकता होगी। उनकी मदद से सायंकाल तक कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आज जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही हटेंगे, जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। अपने धन को बढ़ाने के लिए निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पुत्र व पुत्री की शिक्षा संबंधित कोई समस्या चल रही है, वह भी सुलझ सकती है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में अगर किसी को साझेदार बनाना पड़े, उसके बारे में पूरी जानकारी और सालाह मशविरा करने के बाद ही बनाएं, ऐसा नहीं करने पर भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है। आज कुछ नए खर्चे बढ़ सकते हैं, जिनके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज परिवार के छोटे बच्चे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करेंगे। पिताजी को आंखों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, उसमें आज वृद्धि हो सकती है। डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज व्यापार के लिए नई-नई खोज करने में व्यस्त रहेंगे, जिससे अपने कुछ कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं। किसी कानूनी कार्य को ज्यादा आगे के लिए नहीं टालना है, नहीं तो आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, उसके चल व अचल पहलुओं को जांच लें व अपने परिवार के सदस्यों से सलाह लेकर ही सौदा करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने परिवार के सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक परिणाम लेकर आएगा। अपने मन में किसी के प्रति भी गलत विचारों को आने से रोकना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, उसे भी आज समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। नौकरी में आज आपको मन मुताबिक कार्य मिलने से आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के यहां मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपको अपने व्यापार के लिए एक कला सीखनी होगी, ताकि कड़वाहट को मिठास में बदल सकें। अगर आपको किसी की बात बुरी लगे, उसमें क्रोध नहीं करना है। तभी आप अपने व्यापार की वृद्धि कर पाएंगे। आज कोई परेशानी आने पर उसका सामना साहस से करना होगा, तभी उसे समाप्त कर पाएंगे। सायंकाल आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करें।

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन आपके लिए चिंता का है। संतान की पढ़ाई लिखाई से संबंधित किसी चिंता के कारण परेशान रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपका नौकरी व कार्यक्षेत्र अथवा घर में कोई वाद-विवाद पनपने पर वाणी की मधुरता को बनाए रखें, क्योंकि वही आपको सम्मान दिलवाएगी अन्यथा आप के रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज किसी निर्णय को लेने से पहले दिल व दिमाग दोनों की बात सुनकर ही लें। किसी की बातों में न आएं। 

मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज के दिन व्यवसाय थोड़ा धीमा रहेगा, जिससे आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज अगर पिताजी से सलाह लेकर कोई बदलाव करेंगे, वह लाभदायक रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में परेशानियों के कारण जीवनसाथी से भी वाद विवाद हो सकता है। अगर वह नाराज हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। अपने काम में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय कुछ कड़वी बातें सुनने को मिल सकती हैं।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। भविष्य को लेकर कुछ उलझनों के कारण परेशान रहेंगे, इसके लिए आप अपने किसी प्रिय मित्र से सलाह मशविरा करेंगे, जो उत्तम सलाह देंगे। अगर आज जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराना चाहते हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव की स्थिति उत्पन्न होगी, उसे पहचानने से ही लाभ अवश्य मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका लाभ भी आप अवश्य उठाएंगे।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन बाकी दिनों से बेहतर रहेगा। आज आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आसानी से सभी कार्य आसानी से पूरा कर पाएंगे। आज बिजनेस कर रहे लोगों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उन्हें कुछ असुविधा होगी। अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज किसी को सलाह मशविरा देने से पहले सोचना होगा कि आपकी सलाह नुकसानदायक ना हो। ससुराल पक्ष से आज कोई उपहार मिल सकता है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं



आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकतर मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आप में गजब की आकर्षण शक्ति होती है। लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top