India's Senior Journalist Vinod Dua Passed Away, Mourning in the Journalism world : देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

0

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की पुत्री मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ। फाइल फोटो


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली


देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। विनोद दुआ की पुत्री मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके निधन की जानकारी दी है। उनका अंतिम रविवार को संस्कार लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा। दुआ के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी है।


कुछ दिन पहले विनोद दुआ की मौत की अफवाह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई थी। इन अफवाहों का तब उनकी पुत्री मल्लिका ने खंडन किया था। उनकी पुत्री मल्लिका ने बताया कि उनके पिता विनोद दुआ का अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में कराया जाएगा। मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि हमारे बेपरवाह, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। 


उन्होंने दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से निकलकर पत्रकारिता के शिखर तक बढ़ते हुए एक अद्वितीय जीवन जिया। वे हमेशा सच बोलते रहे। मल्लिका दुआ ने लिखा, अब वे हमारी मां के साथ हैं यानी अपनी पत्नी के साथ स्वर्ग में हैं। दरअसल, मल्लिका की मां का निधन इसी साल कोरोना से हो गया था।


कोरोना की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी संक्रमित हो गए थे। दोनों की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद दुआ 7 जून को घर लौट आए थे। हालांकि, उनकी पत्नी का 12 जून को निधन हो गया था।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top