ABP C-Voter Assembly Election 2022 Survey : विजय रथ यात्रा से चढ़ रहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ग्रााफ, आएं जानें जनता की राय

0


प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ

UP Election 2022 Predictions : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत पांच राज्यों में वर्ष 2022 साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने हैं। ABP न्यूज के लिए सी-वोटर जनता का मिजाज परखने के लिए हर रोज चुनावी राज्यों का मूड बता रहा है। आज के ओपिनियन पोल में 1283 लोगों की राय ली गई है, इस सर्वे को बीते हफ्ते ही किया गया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जोर-शोर से विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे हैं। एबीपी न्यूज सी वोटर ने सर्वे के जरिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव की विजय यात्रा को लेकर जनता की राय जानने का प्रयास किया।

सपा मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निशाने पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है। अपने चुनावी अभियान को धार देने के लिए अखिलेश यादव विजय यात्रा निकाल रहे हैं। अखिलेश की विजय यात्रा को लेकर एबीपी न्यूज सी वोटर ने जनता की राय जानने का प्रयास किया है।


विजय यात्रा के दौरान सपा मुखिया से लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि यूपी बदलाव की ओर है। समाजवादी पार्टी की रणनीति ये है कि यूपी की जनता को बताया जाए कि योगी सरकार ने कुछ नहीं किया है। पूर्व में अखिलेश सरकार द्वारा कराए गए कार्यों का फीता काटने कार्य कर रहे हैं।


विजय यात्रा को लेकर एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में जनता से पूछा गया कि विजय रथ यात्रा से अखिलेश का ग्राफ हर रोज चढ़ रहा है? इस पर यूपी की 56 फीसदी जनता ने माना कि हां इससे अखिलेश यादव का ग्राफ चढ़ रहा है। वहीं, 44 फीसदी जनता ने माना कि नहीं अखिलेश का ग्राफ नहीं चढ़ रहा है।


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर विजय यात्रा


समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर विजय यात्रा शुरू की और लखनऊ पहुंच कर इसे खत्म किया। 341 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे को उन्होंने एक ही दिन में नाप लिया। सुबह दस बजे उनका कार्यक्रम शुरू हुआ और बिना रूके थके अगले दिन तड़के 4.30 बजे अखिलेश ने इसे खत्म किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रथ से चलते हुए रात 12 बजे वे सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने उसी जगह पर सभा की जहां एक दिन पहले मोदी ने एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। देर रात 1 बजे अखिलेश यादव अमेठी पहुंचे और 2 बजे अयोध्या। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की इस विजय रथ यात्रा के दौरान लखनऊ लौटते-लौटते अखिलेश यादव को सुबह हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top