Snowfall in Hills : पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

0



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिल्ली-NCR सहित संपूर्ण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में 19 नवंबर से 25 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है, जिससे जाहिर है कि सर्दी बढ़ेगी। वहीं, दक्षिण के कुछ राज्यों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। आएं जानें 17 नवंबर के बाद कैसा रहेगा मौसम। 



दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं हल्का कोहरा भी देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के वक्त कोहरा और बादल भी देखे जा सकते हैं। ऐसा कई जिलों में देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड के आज मौसम साफ रहने वाला है. ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा. देहरादून में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा।




हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के मौसम का हाल


मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा, ज्यादातर जिलों में अच्छी धूप रहेगी और आसमान साफ रहेगा। हालांकि, हिसार और महेंद्रगढ़ में शीतलहर चल सकती है। वहीं, करीब-करीब पूरे पंजाब में आसमान साफ रहेगा, धूप निकलेगी। चंडीगढ़ की बात करें तो वहां बादल देखने को मिल सकते हैं‌। यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में भी आसमान साफ रहेगा। यहां स्पिति घाटी में न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, शिमला में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंद्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश


IMD के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में तूफान और बिजली कड़क सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के इलाकों, कर्नाटक के कई हिस्सों और पुड्डुचेरी में भी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। केरल में भी बारिश हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top