Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 27 नवम्बर 2021, दिन : शनिवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों में आज किसी बात पर नोकझोंक होगी, जिसकी वजह से कोई वाद-विवाद पनप सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। नए संबंधों से आज आपका भाग्य चमकेगा। व्यापार में भी आपको लाभ के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज के दिन आपको अपने द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई व बहनों के साथ भी आपके रिश्ते में मजबूती आएगी, जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उनको भी आज कुछ बेहतर अवसर हाथ लगेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले अपने काम में स्पष्टता बनाए रखें  अन्यथा आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज आपको व्यापार में चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचानना होगा, तभी उनसे लाभ ले पाएंगे। नौकरी कर रहे  जातक यदि किसी छोटे व्यवसाय को करना चाहते हैं, तो वह भी उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में व्यस्तता के कारण कुछ दूरियां आ सकती हैं।

 

कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज आप अपने आप में ही मस्त नजर आएंगे। रोजगार में बदलाव की कुछ योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को शिक्षा के  क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आज आप किसी नई संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदना चाहते हैं, तो उसके क्रय विक्रय पहलुओं को ठीक तरह से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरी मे आज आपको अपने किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान ना देते हुए आगे बढ़ना होगा।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में विरोधियों की चाल और लोकापवाद से बचने के लिए होगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। भाई व मित्रों के साथ आज कार्य करने के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसमें आप कुछ निवेश भी करेंगे और भविष्य में उसका लाभ उठाएंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके उद्योग में तत्परता से भरा रहेगा। आज यदि घर अथवा नौकरी में कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें भी आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज अचानक से कुछ धन लाभ हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपको परेशानियों से  मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आप मित्रों के साथ किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। आज आप घर की मरम्मत व रंगाई पुताई करवाने पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान को कार्य क्षेत्र में उन्नति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान भी निकालने में सफल रहेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आप व्यवसाय की उधेड़बुन में ही लगे रहेंगे। आज किसी सरकारी संस्था से आपको लाभ मिल सकता है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो  वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा, नहीं तो वह आपकी उन्नति की मार्ग में बाधा बन सकते हैं। संतान से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आपको किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है, लेकिन किसी  की मदद करने से पहले ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। कार्य क्षेत्र में आज आपके द्वारा किए गए कार्य लाभप्रद रहेंगे, लेकिन आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कोताही नहीं बरतनी है, यदि आपने ऐसा किया तो आप किसी परेशानी में आ सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आपका कोर्ट कचहरी में कोई मामला लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो उसकी ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह लंबे समय लटक सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय आपके घर अचानक कुछ अतिथियों का आगमन हो सकता है, जिसमे परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज व्यस्तता के कारण जीवनसाथी के समय के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन लोकापवाद में वृद्धि का दिन रहेगा। आज किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से उत्तम होगी। व्यापार में यदि कुछ परियोजना शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें भाग्य का साथ भी अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज उनके मन मुताबिक कार्य मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि सायंकाल के समय आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, क्योंकि इसमें आपकी वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपकी संतान से जुड़ी कुछ समस्याओं को हल करने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आज उनको जीत मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई खास उपलब्धि मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा, सायंकाल के समय आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा, लेकिन यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है, इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

 

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top