Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0

आज का राशिफल


23 नवम्बर 2021, मंगलवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल अपने व्यापार की किसी महत्वपूर्ण डील के फाइनल होने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, इसीलिए कोई अहम फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। समाज में आज शुभ व्यय से आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। घर परिवार में आपको कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा, जिससे प्रसन्नता होगी।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। अगर आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो वह लाभदायक रहेगा। कुछ समय से चल रही परेशानियों का आज समाधान मिलेगा, जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा और छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का विचार भी कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। व्यापार की कुछ नई योजनाएं आपके दिमाग में आएंगी, जिनको आप अपने पार्टनर से साझा करेंगे और उन्हें आगे बढ़ाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को वही कार्य सौंपा जाएगा, जो उनको अत्यधिक प्रिय है, जिसके करने से उत्साह और मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स के साथ मिलकर शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से अधूरे पड़े हुए कार्यों को निपटाने के लिए अपने भाई से चर्चा कर सकते हैं। आज आप कार्य क्षेत्र में जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। रात्रि के समय अपने परिवार के साथ किसी विवाह, जन्मदिन आदि मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी व ऑफिस में आज आपके विचारों का स्वागत होगा।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, फिर भी आप धर्म-कर्म के कार्यों के लिए थोड़ा समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन उसमें ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको सतर्क रहना होगा।

कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज के दिन आपको हर मामले में भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है, फिर भी आपको अपने कार्यों को संभलकर करना होगा। अपने व्यवहार में सर्तकता व सावधानी को बनाए रखना होगा। आपके आसपास वाद विवाद की नौबत आए तो उससे दूर रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप आज जिस कार्य को करें आत्मविश्वास से, तभी सफल होंगे।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोचेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। जमीन जायदाद से संबंधित कोर्ट में चल रहे पारिवारिक मामले में आपको जीत मिल सकती है। घर में सुख समृद्धि आएगी और दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े विवाद चल रहे हैं, वह भी आज सुलझ सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अपने परिवार के सभी लोगों के साथ मिलकर अथवा दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अगर बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, वह आज किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी। परिवार में कोई कलह पैर पसारे थी, वह समाप्त होती दिख रही है।

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको पैसे से संबंधित कोई भी लेनदेन करने से पहले अपने पिताजी से सलाह लेनी होगा, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, लेकिन उन्हें पहचानना होगा, तभी उसका लाभ उठा पाएंगे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई रोग है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, उसके विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपने किसकी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्नता होगी। अपने पिताजी से कोई बात कहेंगे, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आप किसी सदस्य से संबंधित कोई फैसला लें, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जिसके कारण आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने जीवनसाथी से कोई अवरोध चल रहा था, आज समाप्त होगा। आज आप अपने किसी प्रियजन के साथ किसी तीर्थ स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आज घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय होगा। आपको व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो उसका परिणाम आपके लिए हितकर रहेगा। आज आपको अपनी परेशानियों को मधुर व्यवहार से सुधारना होगा। आप अपने किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमें सफल अवश्य होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। भाइयों के साथ आज संबंधों में मधुरता आएगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23


शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top