Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 08 अक्टूबर 2021, दिन : शुक्रवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आज लंबे संघर्ष के बाद आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आज उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए आज समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करना होगा।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। आज आप परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार में आज सुख व समृद्धि आएगी। सायं काल के समय आज घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसा खर्चा आएगा, जो आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए धन के दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। आज आप व्यवसाय की कुछ पुरानी योजनाओं का लाभ उठाएंगे। आज आपको व्यापार में कुछ अप्रत्याशित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आज धन के मामले में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, क्योंकि यदि आपका धन लंबे समय से कहीं फंसा हुआ है, तो वह आज प्राप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने सहयोगियो का भरपूर साथ मिलेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको भाई बहन के विवाह की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप परेशान नजर आएंगे और अपने किसी प्रियजन से मदद ले सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का आज कहीं ट्रांसफर हो सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों का यदि कहीं पर धन फंसा हुआ है, तो आज वह उनको प्राप्त होगा। आज आपको कुछ ऐसी चिंताएं सता सकती है, जो अकारण ही होंगी, जिनके लिए बेकार में परेशान होंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय में तेजी लाने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा व अपने किसी परिजन से या विशेषज्ञ से मदद व सलाह लेनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अपने गुरु जी से बातचीत करनी होगी। आज आपको अपने किसी एक लक्ष्य को निर्धारित कर उस पर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अच्छे परिणाम पा सकेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के सामने एक के बाद एक नई डील आ सकती है, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद लंबे  समय से लंबित था, तो आज उसमें भी आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आज आपको थकान सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है। आज आपको परिवार के लोगों का सहयोग हर कार्य में मिलेगा, जिससे सभी कार्य पूर्ण होंगे। सायंकाल का समय अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सारा दिन दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ योजनाओं पर निवेश करेंगे, जो  भविष्य में उत्तम लाभ देकर जाएंगी। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा, तभी अपने मन के लिए गए निर्णयों में सफलता हासिल करेगे, जिसके कारण लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमे अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी, लेकिन आज आपके अधिकारी कुछ निराश हो सकते हैं। आज आपका कोई अपना आपकी मदद के लिए आगे आएगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको रोजमर्रा के खर्चो को निकालने के लिए भी कठिन परिश्रम करना होगा। आज आप अपने लाभ से संतुष्ट नहीं होंगे, लेकिन फिर भी दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को यदि आज किसी की मदद की आवश्यकता होगी, तो वह उनकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे। सायंकाल का समय आज परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। 


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी डील के फाइनल होने से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज आप किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे,जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको लाभ मिलता देख रहा है। आज आप व्यापार की  किसी डील को फाइनल करेंगे, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई नुकसानदायक साबित हो सकती है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी उच्च अधिकारियों से धनिष्टता रहेगी, जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। आज आयात व निर्यात कर रहे लोगों को किसी विदेश में रह रहे संबंधी से कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण प्रसन्न होंगे। आज आपको किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज व्यापार में व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण वह आपसे नाराजगी जता सकते हैं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन आज आपको नौकरी व व्यापार में अपने गुप्त व ईशालु छात्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी प्रिय से आत्मघात का सामना करना पड़ेगा। आज आपकी उन्नति के सभी मार्ग प्रशस्त होंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top