Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 07 अक्टूबर 2021, दिन : गुरुवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यापार व घर दोनों ही जगह के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कोशिश करनी होगी, तभी आप दोनों जगह सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे कारण आपको प्रसंता होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी भी कार्य को करेंगे, तो पूरे उत्साह से करेंगे, जो पूर्ण भी अवश्य होगा। आज आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि पढ़ने से  मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको किसी परिजन के लिए कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज रात्रि के समय कुछ अनचाहे व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आज यदि आपने किसी व्यापार को साझेदारी में करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, क्योंकि उसमें कुछ परेशानी हो सकती।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने का होगा, इसलिए सतर्क रहना होगा। आज कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, जिसके लिए परेशान होना पड़ेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आज आप किसी परिजन के घर शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है, जिसके कारण संपत्ति में इजाफा हो सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझेगा, जिसके कारण आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपकी प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आज संतान के दायित्वों की पूर्ति करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। विवाह योग्य  जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यो द्वारा भी मंजूरी दी जा सकती है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए आमदनी में नए-नए स्त्रोत उत्पन्न होंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी शिक्षा प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जो आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा, जिसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन परेशान ना हो, सायंकाल तक वह आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। परिवार में भी आज आपको मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कुछ खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने होगी, नहीं तो वह आपको परेशानी में डाल सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मुकदमा चल रहा है, तो आज वह भी समाप्त होगा। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह पर बात चल सकती है, जिसके कारण परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी। आज आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सचेत रहना होगा, क्योंकि उन्हें यदि पहले से कोई कष्ट है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद बनाए रहेगा। जिसके कारण घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां भी बड़ी नजर आएंगी, जिनके लिए आपको अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। परिवार के छोटे बच्चे आज कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को यदि काफी दिनों से कोई लेन-देन की समस्या परेशान कर रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। विरोधी भी आज आपकी तरक्की को देखकर आपसे जलेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आज आपके मन में घर व व्यापार के लिए कुछ उलझने रहेंगी, इसलिए आज आपको मन पर नकारात्मक ऊर्जा को हावी नहीं होने देना है, नहीं तो वह आपके काफी सारे बनते हुए काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते है। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम नरम रहेगा, क्योंकि आज कोई सेहत से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिसके वजह से आप परेशान रहेंगे। यदि आपने पहले कहीं कोई निवेश किया हुआ था, तो आज आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। शासन सत्ता पक्ष व निकटता व गठजोड़ का भी आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आज पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी बुद्धि लगाकर यह सोचेंगे कि इस धन को कहां इन्वेस्ट किया जाए, जिसका भविष्य में लाभ भी उठाएंगे। सायंकाल का समय आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपका कोई पारिवारिक व आर्थिक मामला उलझा हुआ था, तो आज वह सुलझ सकता है। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं,वह आज सफलता हासिल करेंगे और उनको आय के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। सायंकाल के समय आपके सामने कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से सुलझा लेंगे। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमे कुछ धन खर्च भी बढ़ सकता है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज नौकरी कर रहे जातकों का अपने किसी सहयोगी से वाद-विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर जाये,क्योंकि इसमे आपके वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आज अपनी बुद्धि के द्वारा किए गए कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए यदि कोई ऐसा कार्य करें, तो बहुत ही सावधान होकर करें।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको संतान के विवाह की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप अपने किसी मित्र से सलाह ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज किसी अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा, जिसके कारण आज आप चैन की सांस लेंगे। सायंकाल के समय धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। यदि आज आप अपने किसी सगे संबंधी से रूपए पैसे का लेनदेन करें, तो बहुत ही सावधान होकर करें।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top