Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 21 अक्टूबर 2021, दिन : गुरुवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे, तो कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी,यदि ऐसा नहीं किया, तो आपकी अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण आपकी वेतन वृद्धि भी रुक सकती है। आज सामाजिक क्षेत्र में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप लंबी दूरी की  यात्रा पर यदि जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपको लिए मेहनत भरा रहेगा। आज यदि नौकरी में कोई अहम कार्य सौंपा जाए, तो उसमें कठिन परिश्रम करना होगा, तभी उसे पूरा कर पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी काम को लंबे समय के लिए टालेंगे, तो वह उनके लिए भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। सायंकाल के समय आज आप व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसके कारण आपको अचानक से धन लाभ भी हो सकता है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आज आपको व्यापार में थोड़ा बहुत लाभ होगा, जिसके कारण आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। आज किसी नए कार्य को करने का मौका मिले, तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें,यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज आप मस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको किसी की चिंता नहीं होगी और चारों ओर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन आज कोई ऐसी सूचना प्राप्त हो सकती हैं, जिसके कारण मन में निराशा होगी। आज सामाजिक कार्यक्रमों में जुड़े लोग सामाजिक मेलजोल को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता थोड़ी कम हाथ लगेगी।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी परिजन से कोई दुखद सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन व्यापार में धन लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपनी व परिवार के सभी महत्वकांक्षाओ की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय यदि आज किसी परिजन से मिलने जाएंगे, तो आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आज आपको अपनी धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए भी किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। यदि ऐसा हो, तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा किसी प्रियजन सलाह लें।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज पास या दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा, जिसके कारण मन प्रसन्न होगा। आज आपका संतान से कोई वाद-विवाद पड़ेगा, जिसके कारण परिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज कुछ व्यवसायिक समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिसके लिए आपको भाई से भी सलाह लेनी पड़ेगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन आज अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण आप सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे और अधिकारी भी आज आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको रोजमर्रा के कार्य में कतई कोताही नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को भी आज लाभ होगा। आज किसी परिवार के सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय  माता पिता से कुछ भविष्य के जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। महिला सहकर्मियों को आज धन लाभ अधिक मिल सकता है, लेकिन किसी गलतफहमी का शिकार बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी व्यक्ति से उधार लेना पड़ सकता है, जिसे समय से उतार पाने में सफल रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई कार्य सौंपा जाएगा, जिसे उन्हें जल्दबाजी मे नहीं करना है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, वह अवश्य पूरे होंगे। आज सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी आपके मन में संतोष बना रहेगा। आज आप कुछ पुराने कर्ज को उतारने में भी सफल रहेंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज आपका सारा दिन व्यवसाय की उधेड़बुन में व्यतीत होगा, जिसके कारण सायंकाल के समय थकान का अनुभव होगा और  कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज यदि संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, तो उसमें उनको जीत अवश्य मिलेगी। आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति करने के लिए रहेगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी


कैसा रहेगा यह वर्ष

 

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top