Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 02 अक्टूबर 2021, दिन : शनिवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपको कष्टो से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज व्यापार की सभी स्थितियां आपके पक्ष में नहीं आएंगी, लेकिन उनसे घबराना नहीं है, क्योंकि वह आपको लाभ भी देकर जाएंगी। आज आपको किसी पारिवारिक सदस्य के कारण लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको किसी सहयोगी के कारण विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा। यदि आपका कोई न्यायिक मामला चल रहा है, तो सायंकाल के समय उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिसके कारण आपके मन को शांति मिलेगी और आज आपको सभी शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। यदि आज किसी व्यवसाय की यात्रा पर जाएंगे,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज संतान के भविष्य से संबंधित फैसला ले सकते हैं। आज आप किए गए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। सायंकाल का समय आज माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। भाई और बहनों की मदद से आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज उन्हें समाज सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और जिसके लिए उन्हें  प्रशासन का सहयोग भी मिलेगा, जिसके कारण किए गए कार्यों की आज सराहना होगी, लेकिन आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी और अपने धन को समझदारी से लगाना होगा, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश अवश्य करेंगे, लेकिन उनसे बचना होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज प्रेम जीवन जी रहे  लोगों के रिश्ते में मजबूती आएगी, जिससे आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। आज आपकी कोई खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण फूले नहीं समाएंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी, जिससे वह अपने अधूरे लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आज आपको किसी परिजन की तबीयत बिगड़ने के कारण अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन कुछ असमंजस भरा रहेगा। आज व्यापार कर रहे  लोगों के लिए उनके प्रतिद्वंदी सिरदर्द बने रहेंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेगे और उनके कार्यों के पूरा होने में विघ्न डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान का आज कोई परीक्षा परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी, जिसके कारण आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज जिस भी कार्य को बड़ों के मार्गदर्शन से करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपका अपने घर व व्यापार की पिछली चली हुई समस्याओं का हल खोजने में व्यतीत होगा। छोटे व्यापारियों के कारोबार में यदि किसी वजह से विघ्न आ रहे हैं, तो उनमे रुकावट आ सकती है जिन्हे आप पिताजी की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों की ओर भी आज आपका रुझान बढ़ेगा, जिसमें कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज आपको किसी परिजन से कोई उपहार मिल सकता है, जिसके कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी से किसी बहस बाजी में नहीं पड़ना है, नहीं तो उनके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए परिणाम लेकर आएगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको क्रोध करने से बचना होगा। संतान के विवाह की चिंता आज समाप्त होगी। आज जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय पिताजी के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक बोझ हल्का होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतम रहेगा, क्योंकि व्यस्तता के बीच आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज कुछ शत्रु आपकी मुसीबतें बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। राजकीय  क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको किसी समस्या का समाधान खोजने के लिए अपने मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा, जिससे आपको परिवार के लोगों का साथ आसानी से हो जाएगा। आज परिवार का कोई सदस्य आपसे फरमाइश कर सकते है, जिसे आप पूरी करेंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज नई मधुरता आयेगी। यदि आज किसी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखनी है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी, इसलिए आज उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। संतान पक्ष की ओर से भी आज कोई आशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा। लाभ कमाने के चक्कर में आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिसके कारण सिर दर्द, बदन दर्द की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए सतर्क रहें।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि का दिन रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आज मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज कई काम एक साथ आपके हाथ आने से आप की व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन आपको उनमें से यह चुनना होगा कि किस को प्राथमिकता दी जाए। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधान होकर जाएं, क्योंकि इसमें आपकी वाहन की खराबी का भय बना हुआ है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन व्यवसायिक क्षेत्र में विस्तार का दिन रहेगा। आज आपको पुराने कामों से राहत मिलेगी, जिसके कारण चैन की सांस लेंगे। संतान के विवाह का प्रसंग भी आज प्रबल होगा, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी।  प्रेम जीवनजी रहे लोगों में  नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको परिवार व व्यापार दोनों के कार्य को संभालने के लिए योजना बनानी होगी, नहीं तो एक को संभालने के चक्कर में दूसरा खराब हो सकता है। आज आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं का लाभ उठाकर धन कमाने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी शत्रु के चक्कर में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं।


चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top