Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 15 अक्टूबर 2021, दिन : शुक्रवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, जिससे आपसे सभी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज किसी अधिकारी की मदद से पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। अगर कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में व्यस्तता के बीच भी प्रेमी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न नजर आएंगे। यदि आज आप किसी जमीन जायदाद से संबंधित किसी डील को फाइनल करेंगे, तो उसमें भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन व्यापार की नई योजनाओं के लिए उत्तम रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। शाम का समय अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें पड़ने से बचना होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्य में आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। और उसमें धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपका यश व कीर्ति चारों ओर फैलेगी। पारिवारिक खर्चों को लेकर आज आप थोड़ा तनाव ले सकते हैं, लेकिन उन खर्चों पर लगाम लगाने की ओर ध्यान देना होगा। परिजनों के साथ आप कुछ समय किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत में व्यक्ति करेंगे। अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन कार्यक्षेत्र में अनुकूलता लेकर आएगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप किसी के कहने पर कोई डील फाइनल न करेंगे, अपनी बुद्धि व विवेक से ही निर्णय लें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के लिए धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। संतान के  विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी परिजन से मदद ले सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन कुछ समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत होगा। आपका कोई पारिवारिक संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो आज वह भाइयों के सलाह मशवरे से समाप्त होगा। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर रखें। आपको कोई रोग है, तो उसके कष्टों में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज नए संबंध स्थापित होंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन को पाकर प्रसन्न होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में भी आज आपको विजय प्राप्त होगी। शाम के समय आपका कोई पुराना दोस्त मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आपके हाथ कई काम एक साथ लग सकते हैं, जिससे आपकी व्याग्रता बढ़ेगी, फिर भी अपनी बुद्धि व विवेक से काम करने होंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको ऑफिस में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी। आपकी मदद अवश्य करेंगे, जिसके कारण शाम तक आप अपने कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण मानसिक तनाव भी बढे़गा। शाम के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जिससे धर्म के प्रति आस्था भी बढ़ेगी। नवीन व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जिससे आगे चलकर धन लाभ कमाएंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको आपके परिवार के सदस्य कोई सरप्राइस दे सकते हैं, जिसके कारण आप प्रसन्न नजर आएंगे। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। यदि आप किसी व्यक्ति से घर, व्यापार अथवा किसी परिजन से धन का लेनदेन करें, तो बहुत ही सावधानी से करें। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपका धन फंस सकता है। आज आपके कुछ नए शत्रु आपकी तरक्की देखकर जलेंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आज आपको कहीं निवेश करने से बचना होगा, क्योंकि वह भविष्य में आपको लाभ के चक्कर में हानि दे सकता है। शाम का समय आप अपने भाइयों से पारिवारिक बिजनेस के जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की ओर ध्यान देंगे, जिनमें आपको कुछ कार्यों की वजह से नुकसान भी हो सकता है। परिवार में भी यदि कोई कलह चल रही थी, तो आज आपको उससे भी मुक्ति मिल सकती है। आपके कुछ शत्रु आज आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उनकी हर चाल पर नजर रखनी होगी। नौकरी कर रहे जातकों के ऑफिस में आज उनके सुझावों का स्वागत होगा, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसी शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसे बातचीत से समाप्त करना होगा, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।


आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


शुभ वर्ष :  2022, 2026

   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top