Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 14 अक्टूबर 2021, दिन : गुरुवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप ज्यादा से ज्यादा समय परोपकार के काम में व्यतीत करेंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, लेकिन उससे परेशान होकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन उसे सही करने में सफल रहेंगे। आज दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। सायंकाल के समय आज संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत मे व्यतीत करेंगे, जिसमें यदि भाई से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। यदि किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो दोपहर के बाद उसका सौदा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको कुछ बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो यह भविष्य में परेशानी में डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे मन में हर्ष होगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको पिताजी व उच्चअधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। आज आप परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन सुखद रहेगा। सायंकाल के समय आज शीघ्रगामी वाहनों से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप व्यवसाय में सहयोगियों के वाद विवाद को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर अपनी पढ़ाई में लगना होगा, तभी वह परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि आज कार्य क्षेत्र में कोई निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता व भावुकता में बिल्कुल ना ले, नहीं तो भविष्य में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिससे धन कोष में वृद्धि होगी।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको पाचन क्रिया से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो वह भी आज भाइयों की मदद से पूरे होंगे। आज आप संतान के दायित्वो की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र में यदि आप कोई निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिजनों की सेवा तथा अन्य कार्य पर भी आज कुछ धन व्यय करेंगे। पारिवारिक पेंशन मे आज बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, लेकिन नौकरी कर जातकों को आज अपने विपक्षियों से  सावधान रहना होगा, नहीं तो वह सिरदर्द बन सकते हैं। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों का आज मान सम्मान बढ़ेगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातक  यदि किसी पार्ट टाइम काम को कार्य करने की सोच रहे है,तो उसके लिए समय निकालने मे कामयाब रहेगे। पारिवारिक संपर्कों से आज आपको लाभ मिलेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में छात्रों को आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। भागदौड़ आज अधिक रहेगी, जिसके कारण आपको कुछ मौसमी बीमारियाँ आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको बिजनेस में लंबे समय से किसी को उधार दिया धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  आज आप रुका हुआ काम करने के लिए किसी से सिफारिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य को पूरा कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको प्रियजनों से कोई उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार की दिशा में  प्रयासरत लोगों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। यदि किसी से रूपए पैसे का लेन देन करना चाहते हैं, तो उसमें आज सावधानी बरतनी पड़ेगी। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। आज आपको अपने किसी कानूनी मुकदमे के चलते कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए अनुकूल लाभ लेकर आयेगा। आज आप व्यापार में हुए लाभ से संतुष्ट रहेंगे, जिससे आप अपनी और अपने परिवार की सभी जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप कुछ धन भविष्य के लिए भी निवेश करके रखें। सायंकाल का समय आज धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। जीवनसाथी को आज आप कोई सरप्राइज दे सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और प्रगाढ़ होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज मान सम्मान मिलेगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है, क्योंकि आज आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य में अचानक खराबी के कारण परेशान रहेंगे, जिसमें खर्चे भी अधिक होंगे। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसका समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं,तो उसके वैज्ञानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिल सकता है, लेकिन उनकी बातें सुनकर आगे बढ़े, तो आपके कार्य सिद्ध होंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए आनंदमय रहेगा। आज आप यदि अपने किसी साले व बहनोई से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना ले और उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी प्रतिष्ठा चारों ओर फैलेगी। सायंकाल के समय आज आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को भी आज मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती 


आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top