Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 13 अक्टूबर 2021, दिन : बुद्धवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है। यदि आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज आप व्यवसाय के लिए बुद्धि व विवेक से जिन कामों को करेंगे, वह आपके अवश्य पूरे होंगे। आज व्यापार में आय के नए नए स्त्रोत प्राप्त  होगे। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन कुछ उलझन भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को समझाने में आपका सारा दिन व्यतीत होगा, लेकिन परेशान ना हो। कारोबार कर रहे लोगों को आज किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह उनका कोई बनता हुआ काम भी भी बिगाड सकते हैं। यदि  नौकरी से जुडे जातक आज किसी से कोई वाद-विवाद पडे, तो उसमें संयम वह समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो वह वाद-विवाद लंबा खीच सकता है, जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। सायंकाल के समय सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहने वाला है। आज संतान पक्ष की ओर से कोई कष्ट मिल सकता है, जिसके कारण परेशान हो उठेंगे, लेकिन फिर भी आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें तनाव के कारण सिरदर्द आदि जैसी स्थिति बन सकती है। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें। सायंकाल के समय आज किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अपने मन के मुताबिक लाभ नहीं मिल सकेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप किसी बिजनेस पार्टनर से सलाह लेकर निवेश करेंगे, तो वह लाभदायक रहेगा। यदि आपका परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो उसमें आज सुलह हो सकती है, लेकिन प्रेमजीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आज आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाएंगे,तो वह भी आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, वह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में डटकर मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप व्यापार के लिए किसी बैंक संस्था आदि से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान के भविष्य से संबंधित यदि आप कोई धन निवेश करेंगे, तो वह भी भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। ससुराल पक्ष से आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप किसी परिजन की समस्याओं को सुनकर परेशान होंगे। सायंकाल का समय आज आप मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप दिन का कुछ समय दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे, नहीं तो आपके मन को ठेस पहुंच सकती है। आज आपको बुजुर्गों की बात सुनना अच्छा रहेगा। यदि उनके सलाह से किसी कार्य को करेंगे, तो वह  उत्तम लाभ दे सकता है। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज उसमें भी जीत मिल सकती है। आज आप कुछ कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में संयम से काम लेना होगा। यदि आज घर परिवार में कोई  आपसी कलह  हो, तो उसमें आपको संयम से काम लेना होगा। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सताती है। संतान पक्ष की ओर से आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में ज्ञान और अनुभव का आज आप लाभ पा सकेंगे। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि घर, परिवार, बिजनेस अथवा नौकरी आदि से संबंधित कोई समस्या चल रही थी,तो आज उसका समाधान अपने पिताजी की मदद से निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई चर्चा चल रही थी, तो आज आप उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों के सामने यदि कोई भी परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उनको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल का समय आज किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपकी वाणी, विशेष सम्मान दिलवाएगी, जो आपके लिए लाभ का सौदा लाएगी। आज आपको आय के नए स्त्रोत मिलने से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए अपेक्षाकृत लाभ लेकर आएगा। आज आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, क्योंकि आपका उधार गया हुआ धन आज वापस मिल सकता है, जो प्रसन्नता का कारण बनेगा, लेकिन माताजी के स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आप किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको कुछ लाभ के ऐसे साधन प्राप्त होंगे, जिनकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि उनकी कोई अहम डील फाइनल हो सकती है। नौकरी कर रहे जातक यदि नौकरी में परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो उनका यह निर्णय गलत साबित हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपकी उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,


शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top