Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 12 अक्टूबर 2021, दिन : मंगलवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज दिन का कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज सायंकाल के समय कुछ पड़ोसी व व्यापारी मित्र घर आ सकते हैं, जिनके मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज माता जी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न होंगी। संतान के लिए आज कोई ऐसा निवेश करेंगे, जो भविष्य में भरपूर लाभ देगा। आज आपको भाई व बहनों से किसी भी वाद विवाद में नहीं पड़ना है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला है। आप व्यापार के लिए लंबे समय से जो भागदौड़ कर रहे थे, आज वह सफल होगा और कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे। आज परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे उनकी कुछ समस्याओं को भी सुनेंगे। सायंकाल का समय अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज वह भी पूरा हो सकता है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके हाथ एक साथ कई काम आ सकते हैं, जिससे आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। आज आपको संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों से भी जुड़े रहेंगे, जिनका आप भविष्य में लाभ उठाएंगे। आज यदि आप आय को ध्यान में रखकर व्यय नहीं करेंगे, तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज आपके पास कोई अहम काम नहीं होगा, लेकिन आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य की ओर ध्यान देना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। यदि किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने जा रहे हैं, तो उसमें उसके जरूरी कागजात जांच लें, नहीं तो भविष्य में यह संपत्ति आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। माता-पिता से सलाह लेकर किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय ऑफिस में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता हाथ लगेगी, जिसके कारण मन प्रसन्न होगा। आज संतान की शिक्षा से संबंधित कोई अहम जानकारी लेने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज सहयोगियों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का मौका भी मिल सकता है। आज अपना कुछ धन मौज मस्ती में भी व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी और नौकरी की तलाश में है, तो उसमें भी आज उन्हें सफलता हासिल होगी।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आप घर की रंगाई पुताई आदि करवाने पर और घर की जरूरी चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं ,लेकिन आपको इसमें ध्यान देना होगा कि आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें। नौकरी कर रहे जातकों का आज किसी सहयोगी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है। विवाह योग के जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने साथ-साथ दूसरों की जिम्मेदारियों का बोझ उठाएंगे, जिसके कारण भागदौड़ अधिक करनी होगी, लेकिन आज ध्यान देना होगा कि दूसरों की मदद देखकर, कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज भाई व बहन के रिश्ते में कोई वाद-विवाद पनते है, तो आपको इसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। प्रेम जीवनजी रहे लोगों के बीच कोई तनाव आ सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान करनी पड़ सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। जीवनसाथी को भी आज कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं। यदि आपने किसी संपत्ति के खरीदने का मन बनाया है, तो आज आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी, जिससे संपत्ति में इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज परिवार के सदस्य के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज का दिन और दिनों की तुलना से बेहतर व्यतीत करेंगे। सत्ता पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जो आपको प्रसन्नता देगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि किसी कदम को उठाएंगे, तो भविष्य में वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी पड़ सकती है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति व वेतन वृद्धि की शुभ सूचना मिल सकती है। सायंकाल के समय आज किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन इसमें आपको सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को आज यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह कर सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उन्नति भरा रहेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज कोई छोटा मोटा नुकसान हो सकता है, जिसके लिए उन्हें सतर्क रहना होगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे रोजगार से जुड़ना चाहते हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज सुबह से ही आपको शुभ सूचनाएं प्राप्त होती रहेंगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आज व्यापार में जोखिम उठाना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर उठाये, नहीं तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड सकता है। ससुराल पक्ष भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज उनके पेंडिग काम को करने के लिए चेतावनी मिल सकती है, जिसके कारण अधिकारियो से उन्हे डांट भी खानी पड़ सकती है, इसलिए व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। आज रात्रि के समय आपके घर कोई रिश्तेदार आ सकता है, जिसके कारण आप सभी व्यस्त रहेंगे। आज यदि आप जीवनसाथी से सलाह लेकर किसी बिजनेस डील को फाइनल करेंगे, तो वह भरपूर लाभ अवश्य देंगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


शुभ वर्ष :  2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top