Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 10 अक्टूबर 2021, दिन : रविवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा के परिणाम आने जैसा रहेगा। आज आपको  किसी किए हुए कार्य का परिणाम मिलेगा, जिसमे सफलता मिलेगी, लेकिन संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है,तो वह भी आज पूरा हो सकता है। रात्रि का समय आज परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाएं,तो बहुत ही सावधानी से जाए, उसमें आपके वाहन की खराबी का खतरा बना हुआ है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप प्रियजनों के साथ रूपए पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। नए अनुबंधों से आज आपको लाभ होगा और आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपके व्यापार में अपने पार्टनर से कोई गर्मा-गर्मी हो, तो उसमें आपको अपने संयम को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह परेशानी का कारण बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपनी किसी कही बात पर पछतावा होगा, जिसके लिए परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से माफी भी अवश्य मांगेंगे। आज यदि कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आप किसी भूमि, भवन आदि संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और वह आपको आसानी से प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप व्यवसाय की डील को फाइनल करने के लिए यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकते हैं। आज आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए नए स्त्रोत खोलेगा, लेकिन इसके लिए आपको अपनी वाणी को नियंत्रण में रखना होगा व उसमें मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते है। ऑफिस में भी आज आप के प्रदर्शन में सुधार होगा। विद्यार्थियों को मनोरंजन के कार्यों से हटकर शिक्षा की ओर ध्यान लगाना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या चल रही है, तो कष्टों में आज गिरावट आ सकती है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आएगा। आज आप सुबह से ही उत्साह में रहेंगे, व आज घर परिवार में कोई हवन कथा पूजा-पाठ आदि हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में भी आज आपको सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मुकदमा चल रहा है, तो उसमें आज दोपहर के समय जीत मिल सकती है। आज भाई बहनों के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके  चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। छोटे व्यापारियों को यदि लंबे समय से कोई लेन-देन की समस्या चली आ रही थी, तो आज वह सुलझेगी। संतान की विवाह में आ रही किसी बाधा को आज आप किसी मित्र की मदद से सुलझा सकते हैं। आज आपको अपने इरादों को मजबूत करके कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है, जिसके कारण आपके जीवन साथी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों  ने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिल पाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहने वाला है। आज आपको अपने बिजनेस में मन के मुताबिक परिणाम ना मिलने से आपको निराशा होगी, जिसके कारण थोड़ा परेशान ही रहेंगे, लेकिन फिर भी कामयाब रहेंगे। आज आपके पिताजी को यदि कोई नेत्र संबंधित समस्या है, तो डाक्टर से परामर्श अवश्य लें। आज आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, जिसके लिए अपने भाई से मदद भी ले सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज शासन में सत्ता पक्ष का भी गठजोड़ का लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।अभी आपका किसी सरकारी विभाग में कोई कार्य लटका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। आज आप किसी प्रिय  से मिलने के लिए थोड़ा परेशान रहेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए अनुकूल होने वाला है। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आपका परिवार के सदस्यों में कोई आपसी वाद विवाद चल रहा है, तो आज वह सुलझेगा और आप यदि व्यवसाय में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई प्रयास करेंगे, तो उनमे आप सफल रहेंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए आज सर्तक रह कर कार्य करें।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव लेकर आएगा। आज आपको कोई ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन उसमे कामयाब रहेंगे। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज आपको मन में किसी के प्रति कोई कड़वाहट नहीं रखनी है,  उसे छोड़कर आगे बढ़ना होगा। सायंकाल का समय आज आप माता-पिता से बातचीत में व्यतीत करेंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपनी संतान की चिंता सता सकती है। आज आप संतान की शिक्षा से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आपको किसी की भी बातों को अपने मन से नहीं लगाना है, नहीं तो आपको परेशानी ही होगी। यदि आज ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें,  क्योंकि इसमें आपक रिश्ते में दरार पड़ सकती है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।


आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top