Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :07 सितम्बर, दिन : मंगलवार




मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन सुखद परिणाम देने वाला रहेगा।  लंबे संघर्ष के बाद आज परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। आज व्यापार के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम बिजनेस के लिए समय निकालना चाहते हैं, तो वह सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपको किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, उसे मेहनत करके पूरा करना है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी के विवाह पर चर्चा हो सकती है। आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है व आपको उनकी आवभगत में भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आप परिवार की सुख सुविधाएं बढ़ाने वाली चीजों पर भी धन खर्च करेंगे। आज घर में रंगाई व पुताई का कार्य भी करा सकते हैं। यदि आपकी कोई समस्या है, तो आज घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से वह समाप्त होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज संतान की उन्नति देखकर आप प्रसन्न होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि मिल सकती है, जिससे प्रसन्न होकर परिवार के सदस्य आज आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योकि आज वह आपका बनता हुआ काम बिगाडने की कोशिश कर सकते है। यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। आज धन के मामले में भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आपको परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि कोई समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का ट्रांसफर होने के बात चल सकती है, लेकिन इसमे आपको लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो आज उसे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। सायंकाल का समय आज संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यापार की चिंता सता सकती है। यदि आपको लंबे समय से कारोबार में कोई समस्या आ रही थी,तो उसके लिए आपको पिताजी व भाई से सलाह मशवरा करना होगा। यदि जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। नौकरी व व्यवसाय में यदि आप सुधार चाहते हैं, तो आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप सभी कार्य को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में जो बाधा थी, वह आज समाप्त होगी।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज अपने पिछले रुके हुए कार्य को भी पूरा करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज यदि आपका माताजी से कोई वाद विवाद होता है, तो इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप साहस व पराक्रम से उन्हें परास्त करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको मन की दुर्बलता को निकालना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से आज भरपूर मात्रा में मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप जीवन साथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपको कोई मांगलिक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपके मन में हर्ष होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, तभी आप अपने कार्य को बुद्धि व साहस से पूरा कर पाएंगे। यदि संतान की कोई समस्या है, तो आपको जीवन साथी के साथ मिलकर उसका समाधान खोजना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को आज लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। निराशाजनक विचारों को मन में ना आने दें।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, वह भरपूर लाभ देगा। यदि आज किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आप अपनी संतान की आवश्यकता की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप मित्रों के साथ समाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे। आपको रोजमर्रा के कार्यों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि ऐसा किया, तो भविष्य में कोई बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा, जिसमें उनके कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जिसका वह लाभ उठाएंगे और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको दिनभर शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज मित्रों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज अपने परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन कुछ खास रहने वाला है, जो लोग आयात व निर्यात का व्यापार करते हैं, उनके लिए आज दिन उतम रहेगा। धर्म के प्रति आपकी आज रुचि बढ़ी दिखेगी, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। संपत्ति संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें अधिकारियों की कृपा से आज सफलता मिल सकती है। आज आपको किसी सरकारी कार्य को आगे के लिए टालना नही है, नहीं तो भविष्य में उसके पूरा होने में परेशान हो सकती है। यदि आपने नये व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए उत्तम रहेगा। आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न ले क्योंकि उसे उतारना मुश्किल होगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। आज नौकरी का व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, वह शत्रु आपके मित्र भी हो सकते हैं, इसलिए आपको अपनी आंख व कान दोनों को खोलकर कार्य करना होगा। यदि आपके ऊपर कोई कर्जा था, तो आज उतारने में भी सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के किसी व्यक्ति को उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आपको  पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उन्हें कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top