Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :06 सितम्बर, दिन : सोमवार

  


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक बिजनेस के लिए आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। उनका सहयोग व सानिध्य भी आज भरपूर मात्रा में मिलेगा। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो आज सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और मान सम्मान बढ़ेगा। आपके बिजनेस का रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है, जिसे देखकर आप खुश होंगे। आज अपने मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ नए मित्रों से मुलाकात भी होगी।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार की सफलता देखकर मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के किए गए प्रयासों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। माता पिता के सहयोग से किए गए कार्यों में आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। शासन व सत्ता का गठजोड़ भी आज मिलता दिख रहा है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने वाला रहेगा। आज यदि व्यापार मे किसी डील को फाइनल करने का सोचा है, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो भविष्य मे यह कोई भारी नुकसान भी करवा सकती है। नौकरी कर रह जातको को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। आज आप परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी में लगे हैं, तो सफलता प्राप्त हो सकती है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज संतान के प्रति दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे और उनकी तरक्की देखकर प्रसन्न होगे। सायंकाल के समय किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल के समय आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे कोई अहम जानकारी भी प्राप्त होगी।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापार में आमदनी के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। आज आपको वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा क्योंकि यह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके नये शत्रु उत्पन्न होंगे। भाई की मदद से आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। साझेदारी में यदि व्यापार किया हुआ है, तो आज उसमें भी लाभ मिलेगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। रोजगार और व्यापार में जारी प्रयासों में आज सफलता प्राप्त होगी, लेकिन आपको आलस्य को दूर भगा कर मेहनत करनी होगी, तभी व्यापार की प्रगति को आगे बढा पाएंगे। यदि कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है, तो दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है। परिवार में यदि भाई व बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह पिताजी के सहयोग से सुलझेगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन मे नयी ऊर्जा का संचार होगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आप के चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। घर परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार की खुशियां बढ़ेगी। यदि आपके व्यापार में लंबे समय से लेनदेन की समस्या चली आ रही थी, तो आज उस समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब रहेंगे। आज दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ मे आने से भी आज आपको प्रसन्नता होगी, जिससे परिवार के सदस्यों की सभी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए किसी प्रकार की उलझन लेकर आयेगा, लेकिन वह व्यर्थ की होगी। यदि परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, लेकिन सायंकाल तक वह परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की मदद से समाप्त हो जाएगी। संतान को सामाजिक कार्य करता देख मन में प्रसन्नता होगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आज माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज आप जिस में कार्य को करेंगे, उसमें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। व्यापार कर रहे लोग यदि आज जोखिम उठाना चाहते हैं, तो दिल खोल कर उठाये क्योंकि भविष्य में वह इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपने गुरुजनों की मदद से वह उनका समाधान भी निकालेंगे। सायं काल का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे, वह भरपूर लाभ देगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आज सफलता मिलेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आज भाग लेंगे। संतान के किए गए किसी कार्य से आज आपको निराशा हो सकती है। जीवन साथी के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त होगी।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज किसी को भी धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो वह धन फंस सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में आज कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न होंगे लेकिन  सहयोगियों के साथ मिलकर जो भी कार्य करेंगे, वह सफलता अवश्य देगा। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योंकि उसमें वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में बीतेगा, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। गृहस्थ जीवन में यदि कुछ समय से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आपकी धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा का प्रबल होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करने से आपको बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको बाद मे पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपनी संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top