Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :05 सितम्बर, दिन : रविवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आएंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आप पर मानसिक दबाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। व्यापार में यदि किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानीपूर्वक करें। आज आपको जोखिम भरे निवेशों में धन लगाने से बचना होगा। ऐसा करने पर भविष्य में धन डूब जाएगा।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। छोटे व्यापारियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में दूसरों से धन उधार लेना पड़ सकता है। अगर ऐसा हो तो भाई से सलाह मशविरा करके ही धन उधार लें। किसी नए कार्य को शुरू करना के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सायंकाल आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज ध्यान लगा कर काम करना होगा। जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्यों में आज हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। मित्रों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं, क्योंकि इसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय है। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है तो वह भी आपको लाभ दे सकता है। नौकरी में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से कोई झड़प हो सकती है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज आप शुभ कार्य पर कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आपके द्वारा लिया गया निर्णय लाभप्रद रहेगा। संतान के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, आज उसका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों पर धन खर्च होने से मन में हर्ष होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन नौकरी व व्यापार दोनों में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। शाम को यदि आपका कोई वाद विवाद होने पर उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव को महसूस करेंगे। आज कोई पुराना मित्र मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने अधिकारियों से कोई मतभेद हो सकता है, जिसमें उनको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। यदि किसी को अपने व्यापार में पाटनर बनाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। अपने किसी परिजन के लिए थोड़ी चिंता सता सकती है। यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। ऐसा होने पर डाक्टर से परामर्श लें।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। अपने किसी मित्र की भूमि संबंधी समस्या को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। आज आपकी जीवनसाथी नाराज हो सकती हैं। अगर ऐसा होने पर उन्हें मनाने की कोशिश करें और घुमाने फिराने लेकर जाएं। भाई बहनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे, जिससे रिश्ता भी मजबूत होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


अगर आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका था, वह आपके पिताजी के सहयोग से आज पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। आज कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो बिना सलाह लिए ही निवेश करें। अगर किसी से सलाह ली, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर आप निवेश करेंगे, जिनका भविष्य में लाभ भी अवश्य मिलेगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। अगर आप किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं, उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। व्यापार में आपको अपने कुछ शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी, जिन पर आप विजय प्राप्त करेंगे। जो जातक रोजगार ढूंढ रहे हैं, उन्हें आज कुछ नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में नयी ऊर्जा का संचार होगा। संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें अपने माता-पिता व जीवनसाथी की सलाह जरूरी होगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मनचाही सफलता देने वाला रहेगा। अगर आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, वह आज उच्च अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है। इस कार्य के पूरे होने पर आप पार्टी भी कर सकते हैं। परिवार में यदि कुछ कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से उठ सकती है। सायंकाल आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपको खांसी, जुकाम, बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है तो वह आवेदन कर सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में अगर किसी व्यापार को करने की सोची है तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। मनचाही सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी वृद्ध महिला का साथ मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। शाम का समय आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा, जिसमें धन भी व्यय करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई वाद विवाद हो सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आपके सामने आय के नए नए स्त्रोत आएंगे, जिन्हें आपको पहचानना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होगा। आज शत्रु भी आपके मित्र बने नजर आएंगे। अगर आपने अपने धन को कहीं निवेश करने का मन बनाया है, उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई बहनों से अगर कोई विरोध होता है, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकतर मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद को भी सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के होते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top