Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 17 सितंबर 2021, दिन : शुक्रवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आयेगा। व्यापार में लाभ आपके को भी संतुष्टि देगा। सामाजिक क्षेत्र में भी सम्मान प्राप्ति हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। सायंकाल अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मिलेगा, जिससे आपका प्रेम भी प्रगाढ़ होगा। पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट हो सकती है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज का दिन कुछ नया लेकर आएगा। अपने व्यवसाय की योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा। लापरवाही बरतने पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ देवस्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे प्रसन्नता होगी। आज किसी से लेनदेन की सोच रहे हैं, उसे कुछ समय के लिए टाल दें, क्योंकि वह नुकसान का सौदा हो सकता है। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी सलाह की आवश्यकता होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन रचनात्मक रहने वाला है। आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आपको व्यापार में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने अधिकारियों से सावधान रहना होगा, वह आपकी पदोन्नति के मार्ग में बाधा डाल सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। दान करने पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। ऑफिस में भी आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा, जिसे देखकर प्रसन्नता होगी। आपके सुझावों का स्वागत होगा। रात को किसी पार्टी में जा सकते हैं, जहां आपको अपने शत्रु से सावधान रहना होगा। लंबे समय से अधूरे कार्यों को निपटाने की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आलस्य को त्यागना होगा, तभी उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आपका ध्यान आध्यात्म में लगेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा। आज दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह ध्यान देना होगा कि उस मदद को लोग आप का स्वार्थ ना समझें, इसलिए सतर्क रहकर कार्य करें। शाम को घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी वरिष्ठ अधिकारी आज आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज का दिन थोड़ा संयम बरतने का है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी है, क्योंकि उससे आपका कार्य बिगड़ सकता है। आज आपकी परिवार के किसी सदस्य से कोई बहसबाजी होती है, तो उसमें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में बहुत बड़ी दरार डाल सकती है। शाम को परिवार के बच्चों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य के लिए विवाह के उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज किसी नए कार्य को भी शुरू करेंगे, उसमें धन लाभ अवश्य होगा। कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है, जिससे परिवार के सदस्य आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। परिवार के आसपास के लोग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन काफी मजबूती भरा रहेगा। आप धीमी गति से चल रहे बिजनेस के लिए किसी व्यक्ति अथवा बैंक से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आसानी से मिल जाएगा। परिवार में कोई कलह चल रही थी, वह भी आज समाप्त होगी। संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऐसा हो, तो सावधानीपूर्वक जाए, क्योंकि वाहन के खराबी के कारण धन व्यय हो सकता है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन आपके लिए सावधान व सतर्कता बरतने के लिए होगा। बिजनेस में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले सोचना होगा, क्योंकि वह मित्र के रूप में कोई शत्रु भी हो सकता है। मेहनत के अनुकूल फल मिलेगा, जिससे प्रसन्नता होगी। आपको अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज व्यापार में कोई नया मौका मिलगा, उसे पहचानने की आवश्यकता होगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया था, वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। पारिवारिक बिजनेस में उत्तम लाभ न मिलने के कारण भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। अगर पुत्र व पुत्री के विवाह में कोई विघ्न था, वह आज समाप्त होगा और विवाह संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को एक से अधिक काम हाथ में आने से उनकी व्याकग्रता बढ़ सकती है। फिर भी किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन हर मामले में सावधानी बरतने का है। आज अपने स्वास्थ्य से लेकर बिजनेस तक के सभी कार्य सावधानी से करना होगा, क्योंकि आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा होने पर डॉक्टर स परामर्श अवश्य लें। खानपान में लापरवाही ना बरतें। किसी नए काम में हाथ डालने से पहले अपने भाई से सलाह मशविरा अवश्य करें। व्यापार में आज लाभ मन के अनुकूल नहीं होगा, जिससे आपको थोड़ी निराशा हो सकती है।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। अगर व्यापार या फिर कहीं निवेश कर रहे हैं, तो कोई बड़ा जोखिम भी उठाएंगे, वह आपके लिए हितकर परिणाम लेकर आएगा। आज अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही सभी कार्यों को करें। दूसरे से सलाह नहीं लेनी है, नहीं तो आप के बनते हुए काम बिगाड़ सकते हैं। किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। शाम को माता पिता के साथ भविष्य के निवेश की योजना बनाएंगे।



17 सितंबर 2021 : आपका जन्मदिन


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है। यह कॉलम नियमित रूप से उनके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा, जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। दिनांक 17 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।


शुभ दिनांक : 8, 17, 26


शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


शुभ वर्ष : 2024, 2042


ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी


कैसा रहेगा यह वर्ष


शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।



Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top