Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 16 सितंबर 2021, दिन : गुरुवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। दूसरों की मदद करने के लिए दौड़ते नजर आएंगे। आपको इसका ध्यान रखना होगा कि कहीं दूसरे इसे आपका स्वार्थ ना समझें। इसलिए दूसरों के साथ-साथ अपने कामों को भी प्राथमिकता दें। आज कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है, जिसके पूरा होने में विलंब हो, क्योंकि ऐसा कार्य पूरा नहीं होगा। संतान की प्रगति को देख प्रसन्नता होगी। शाम को व्यापार के लिए शुभ समाचार मिलेगा।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार की प्रगति को देखकर आपके कुछ शत्रु आपसे इर्ष्या करेंगे, लेकिन परेशान ना हों, वह आपस में ही लड़ कर नष्ट हो जाएंगे और आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। किसी भी देश में रह रहे परिजन से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। प्रॉपर्टी के मामले में कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे, जो आपको भरपूर लाभ देगी। अगर कहीं निवेश करने का मन हो, तो आज दिल खोलकर करें, क्योंकि भविष्य में उसका भरपूर लाभ मिलेगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती है, जिसकी आप हर संभव मदद भी करेंगे। अपने व्यवसाय के लिए नए कार्य को करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन शुभ संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है। अगर कोई घर व दुकान खरीदना चाहते हैं, तो आज उसे खरीदने में कामयाब रहेंगे। परिवार के सदस्य आज आपकी प्रगति देखकर आपके लिए कोई छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आज हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में आप संतुष्ट रहेंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज आपके लिए चारों ओर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आज आप अगर किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अपने कार्यस्थल में भी कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। आज आपको अपने घर व नौकरी या व्यवसाय आदि में किसी से कोई वाद-विवाद होने पर वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकता है। आज आप लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे, जिसका आपको लाभ होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आज का काफी समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन भी रहेगा। दान पुण्य करने से आपके यश में वृद्धि होगी। आज मन से भी पॉजिटिव रहेंगे। आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपके अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन संतोषजनक रहेगा। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। व्यापार में धन लाभ कम भी होगा, फिर भी आपको संतोष होगा, अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। शाम का समय मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के अपने बॉस से संबंधों में सुधार होगा। जीवन साथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन मौज-मस्ती का दिन रहेगा। जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी, इसलिए आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आप सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए भी आगे आएंगे, जिससे लोग आप की प्रशंसा करेंगे। आज आपका पिताजी से विवाद विवाद हो सकता है, आपको उनकी बात सुननी व माननी चाहिए। विद्यार्थियों को अगर किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह आज कर सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की वजह से आपके परिवार में खुशियां आएंगी, जिसके कारण परिवार के सदस्यों से कोई अनबन थी, वह भी समाप्त होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। अगर आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम है। शाम को आपके आस पड़ोस में कोई विवाद हो तो उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन कुछ अधिक व्यस्तता लेकर आएगा। अपने सभी कार्य को पीछे रखकर धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को प्राथमिकता देनी होगी, तभी व्यवसाय की गति को तेज कर पाएंगे, इसके लिए आपको भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रह जातकों को अपने कार्य पर फोकस करना होगा, नहीं तो जल्दबाजी के कारण वह अपना काम बिगाड़ सकते हैं। उन्हें अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अगर आप का कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, उसमें आपको जीत मिल सकती है। आज आपके दांपत्य जीवन के लिए सुखद समय रहेगा। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिस वजह से भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज बिजनेस में अपने पार्टनर की सलाह से किसी निर्णय को लिया, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। इसलिए आंख व कान दोनों खुले रखकर ही कार्य करें।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन आपकी मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। अपने घर को रेनोवेट कराने के लिए भी धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। ऐसा नहीं करने पर आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। सायंकाल का समय अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।


शुभ दिनांक : 7, 16, 25


शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


शुभ वर्ष : 2023


ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।  

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top