Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 15 सितंबर 2021, दिन : बुद्धवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपके सहयोगी परेशान हो सकते हैं। अगर ऐसा हो, तो उनकी बात सुननी और समझनी चाहिए। आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, वह भी आज सुलझता नजर आ रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी भी अधिकारी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। ऐसा नहीं करने पर वह आपका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। शाम को आप व्यापार की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन कुछ उन्नति भरा रहेगा। व्यापार में आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उनके किसी भी वार से परेशान नहीं होना है। आत्मविश्वास से अपने कार्यों में आगे बढ़ेंगे, अगर फिर भी कोई बात विवाद पनपे तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज घर कोई मेहमान आ सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। व्यस्तता के बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। शाम को जीवन साथी के साथ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की कुछ खरीदारी करने भी जा सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी, जिससे वह प्रसन्न हो उठेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कोई अनबन चल रही थी, वह आज सुलझ जाएगी। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी और धन लाभ हो सकता है। राजनीतिक गतिविधियों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जन समर्थन में इजाफा होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। किसी कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो वह आपका अवश्य पूरा होगा, जिससे प्रसन्नता होगी। इसलिए वही कार्य करने की कोशिश करेंगे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। पिताजी से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। ऐसा होने पर अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, बड़ों की बात सुनना में कोई बुराई नहीं है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव हो सकता है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अपने व्यापार में किसी डील को फाइनल करते समय किसी की भी सुनी सुनाई बात पर भरोसा नहीं करना है। अगर ऐसा नहीं करने पर आपकी डील को लटका सकते हैं, जिससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के अभद्र व्यवहार के कारण अशांति हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव भी होगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा का समाधान खोजने के लिए माता-पिता से सलाह मशविरा कर सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। अगर किसी संपत्ति की डील लटकी हुई थी, वह आज पूरी हो सकती है। किसी संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है, जिसके बाद परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। समाज में आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, जिससे आपका विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज वेतन वृद्धि मिल सकती है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। 


आज का दिन सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आप अपनी अटकी हुई डील को फाइनल कर सकते हैं। व्यापार की किसी डील को आज फाइनल करने पर भाई से सलाह अवश्य लें। संतान पक्ष से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। शााम का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनितिक क्षेत्र में आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी और कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। परिवार के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के कार्य क्षेत्र में आज कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिसके कारण साथियों का मूड भी खराब हो सकता है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। अगर व्यापार में किसी डील को फाइनल करने का सोचा है, वह आप को उतना लाभ नहीं देगा, जितने की आपने उम्मीद की थी। इस वजह से आप निराश हो सकते हैं। आप आपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से कुछ तनाव हो सकता है, ऐसा होने पर उन्हें मनाने की कोशिश करनी चाहिए। नौकरी कर रहे जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। अधिकारी आज आपके पक्ष में नजर आएंगे। 


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर छोटी व लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, उसे कुछ समय के लिए टाल दें। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ सकता है। भाई की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है, उसमें आपका धन भी व्यय होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी योग्यता परखने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में जोखिम को उठाने की सोच रहे हैं, उसे बिल्कुल ना उठाएं क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज आपके हाथ अचानक से बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिससे आप अपनी पुरानी समस्याओं का समाधान खोजने मे कामयाब रहेंगे। घर में कोई वाद विवाद चल रहा है, वह पिताजी के सहयोग से समाप्त होगा। शाम को अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों की आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे प्रसन्नता होगी। रोजगार ढूंढ रहे जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम सफलता दायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। जो जातक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए चिंतित नजर आएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें अपने सहयोगियो के साथ की आवश्यकता होगी। सामाजिक कार्य में भी आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम को किसी परिजन के लिए परेशान नजर आएंगे।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।


6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी, लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।


शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 



नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top