आज का राशिफल
दिनांक : 14 सितंबर 2021, दिन : मंगलवार
मेष (Arie)
नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
Eng calander month-March/April
आज का दिन महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का है। अगर आपने किसी नई संपत्ति को खरीदने का मन बनाया है, तो यह इच्छा आज पूरी होगी, जिससे संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार के सदस्यों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में भी किसी उच्च अधिकारी की कृपा से बिगड़े हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे सुकून मिलेगा। अतिथि के आगमन से खर्च बढ़ सकता है।
वृष (Taurus)
नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
Eng calander month-April/May
आज का दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिस कारण आपके जीवन साथी नाराज हो सकते हैं। ऐसा होने पर आज उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। शाम का समय अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। व्यापार व संतान की किसी समस्या से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इसके जरिए आप उसका समाधान खोजेंगे।
मिथुन (Gemini)
नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
Eng calander month-May/June
आज का दिन व्यापार में नई नई योजनाएं लेकर आएगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज किसी मित्र से आपको धोखा मिल सकता है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन व्यर्थ के विवाद से बचना होगा। ऐसा नहीं करने पर आपकी आर्थिक स्थिति पर खतरा मंडरा सकता है। शाम का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को आज वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
कर्क (Cancer)
नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
Eng calander month-June/July
आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज आपको परिवारिक खर्चों पर लगाम लगानी होगी, वरना आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आज दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी धन व्यय करेंगे। अगर किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की चिंता सता रही थी, तो आज आप उसका समाधान खोज निकालेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
सिंह (Leo)
नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
Eng calander month-July/Aug
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। व्यापार में अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने पर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपने ऊपर किसी भी दवाब को हावी नहीं होने देना है। अगर किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, उसके दस्तावेजों को जांच लें। रोजगार के क्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी, जिससे रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद को आज सुलझाने में सफल रहेंगे।
कन्या (Virgo)
नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
Eng calander month-Aug/Sept
आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। लंबे समय से कोर्ट में चल रहा केस आज समाप्त होगा, जिसके कारण आपको विवादों से भी छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कार्य में भी आपकी रूचि बढ़ेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। आपको सारे कार्य दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना हैं। ऐसा करने पर भारी नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नवीन स्थापित होंगे। अगर नए वाहन की खरीदारी करने के लिए सोच रहे हैं, तो वह लाभ का सौदा दिलवा सकता है।
तुला (Libra)
नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
Eng calander month-Sept/Oct
आज का दिन उत्तम धन प्राप्ति का रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के अधिकार में वृद्धि होगी, जिसके कारण उनके कार्य व्यय बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत पर आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी को आज कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। शाम को किसी मंगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी को लंबे समय से धन उधार दिया था, वह आज आपको वापस मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
Eng calander month-Oct/Nov
आज का दिन सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। किसी कार्य को विश्वास के साथ करेंगे, तो आपको भरपूर लाभ दे सकता है। कार्य क्षेत्र में सहयोगी कर्मचारियों के साथ कार्य करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की कार्यक्षेत्र में उन्नति को देखकर प्रसन्नता होगी। बाहर के खाने पीने से परहेज रखना होगा, नहीं तो पेट दर्द, पेट खराब आदि समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शाम के समय छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे)
Eng calander month-Nov/Dec
आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आध्यात्म व ज्ञान के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा, लेकिन बढ़ते हुए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। ऐसा नहीं करने पर आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यापार में धन लाभ के चक्कर में कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जो आगे चलकर अवश्य लाभ कराएंगी। इस वजह से आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आपका अपने भाई बहनों से कोई विरोध चल रहा था, वह भी आज समाप्त होगा।
मकर (Capricorn)
नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)
Eng calander month-Dec/Jan
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको शत्रुओं से सावधान रहना होगा। इसलिए अगर किसी भी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो सोच विचार कर जाएं। आपके वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज किसी नये कार्य की शुरुआत करेंगे, जिससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। शाम को आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)
नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
Eng calander month-Jan/Feb
आज का दिन पुराने झगड़े व झंझट से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर भी लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे। अपने ऑफिस में शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह अधिकारियों से आपकी चुगली भी लगा सकते हैं। अगर किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। शाम को किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।
मीन (Pisces)
नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
Eng calander month-Feb/March
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको अपने माता जी की सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज किसी कार्य में निवेश करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। आज जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिल सकता है। जीवन साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार सकते हैं।
आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं
if you have any doubt,pl let me know