Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 13 सितंबर 2021, दिन : सोमवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन उन्नति और आपको दूसरों की मदद करने का दिन रहेगा। शाम का समय परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकते हैं, क्योंकि इससे साथियों का मन खराब हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवन साथी से अगर कोई अनबन चल रही थी, उसे आज दूर करने में सफल रहेंगे। परिवार में आज माहौल सकारात्मक रहेगा।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। व्यवसाय कर रहे जातकों को दोपहर तक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में हर्ष होगा। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा कर सकते हैं, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। शाम को घर पर अतिथि का आगमन हो सकता है। अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखें, नहीं तो भविष्य में आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पिताजी व उच्च अधिकारियों की कृपा से संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं, जिससे आपकी अभिलाषा भी पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक कार्य आपको सौंपा जा सकता है, जिससे व्यस्तता अधिक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सुखद अनुभव होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। भाइयों के साथ कोई मनमुटाव चल रहा था, वह आज समाप्त होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। व्यवसाय के लिए आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए सुखद रहेगी। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी नए व्यवसाय को करने का मन बनाया है, उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिससे आपको खुशी होगी। उच्च अधिकारियों की कृपा से आप को पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

राजनीति से जुड़े जातक आज जनसभा करेंगे, तो उसमें वह पूर्ण रूप से सफल रहेंगे। आप के जन समर्थन में भी इजाफा होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक समस्या में भाइयों की सलाह की आवश्यकता होगी। अगर पिताजी को कोई नेत्र संबंधित समस्या है, उनके कष्ट बढ़ सकते है। छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन व्यय करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी सिर दर्द बने रहेंगे। ऐसा होने पर उनसे सावधान रहने की जरूरत होगी। वह आपके बनते हुए काम को बिगाड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक धन लाभ होने से प्रसन्नता होगी, उसमें से बचत की ओर भी ध्यान देना होगा। शाम को आप वृद्धजनों की सेवा करने में व्यतीत करेंगे। अगर आपके आसपास आज कोई वाद-विवाद पनपता है, तो उससे बचने की कोशिश करनी होगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अगर परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है। इस वजह से आपका थोड़ा परेशान रहेंगे। ऐसा होने पर आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक किसी कार्य को हाथ में ले, तो उसे शाम तक अवश्य करें, नहीं तो वह परेशानी बन सकता है। किसी मित्र के लिए पैसों का इंतजाम कर सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। अपने धन को बढ़ाने के लिए जिस कार्य में निवेश करेंगे, वह आपके लिए लाभ का सौदा रहेगा। रुके हुए कार्य को भी पूरा करने के लिए आज आप तत्पर रहेंगे, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा। संतान की आज कुछ जरूरी आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों की फरमाइशें पूरी करने में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन खर्चा भरा रहेगा। आपके घर व व्यवसाय में कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। खर्च करते समय आप अपनी आय को ध्यान में रखें। ऐसा नहीं करने पर आपके धन कोष में कमी आ सकती है। अगर आप किसी को उधार देने की सोच रहे थे, तो बिल्कुल ना दें, नहीं तो वह धन फंस सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अगर मदद मांगेंगे, तो वह आपको अवश्य मिलेगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा, जिससे मन में हर्ष होगा। आज वाहन के प्रयोगों से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि अकस्मात वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज कोई बहस हो सकती है, जिससे जीवन साथी नाराज हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज कहीं पर धन का निवेश करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ देंगे।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन थोड़ी परेशानी भरा रह सकता है। आपकी माताजी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आपको परेशान कर सकती है। ऐसा होने पर उनके खानपान पर संयम बरतना होगा, नहीं तो कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आज किसी संम्पति की खरीदारी का मन बना रहे हैं, उसके चल-अचल पहलुओं की जांच अवश्य कर लें, नहीं तो भविष्य में धोखा हो सकता है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल सकता है। किसी व्यावसायिक समस्या को देखकर परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। संतान द्वारा किए गए कार्यों में आज सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज अपने लिए भी कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकतर व्यक्ति कुलदीपक होते हैं। ये दिल के कोमल, किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top