Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 12 सितंबर 2021, दिन : रविवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय से अपने बिगड़ते हुए कामों को बनाने में कामयाब रहेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता सता सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सायंकाल आप अपने पिताजी के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप अपने आलस्य को दूर भगा कर आगे बढ़ेंगे, तभी कुछ हासिल कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज एक के बाद एक काम आता रहेगा, जिस कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज थोड़ा संयम से कार्य करना होगा, जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें। जल्दबाजी में कार्य बिगड़ सकता है और अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल आप किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन भागदौड भरा रहेगा। आपको अपनी संतान से कष्ट मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन आज शाम आपको कोई अतिथि शुभ सूचना दे सकता हैै। सायंकाल के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि भागदौड़ के कारण मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।




कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। अगर आप शेयर बाजार में कोई निवेश करते हैं, तो आज वह आपको आशा के अनुकूल लाभ देगा, जिसे आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आज कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम है। आज शाम आप किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं।



सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन कुछ उलझन भरा रहेगा, लेकिन आपकी उलझन व्यर्थ की होंगी, इसलिए उलझन में पड़कर अपने कार्यों को पूरा होने में व्यवधान नहीं डालना है। उन्हें दूर करके आपको आगे बढ़ना होगा। यदि आप कोई नया काम व अनुबंध करना चाहते हैं, तो उसमें जल्दबाजी ना करें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। आपकी मान प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय भविष्य में आपको कोई परेशानी दे सकता है।



कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपनी संतान के विवाह संबंधी किसी फैसले पर आज मुहर लगा सकते हैं। आपको इस फैसले में अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद की आवश्यकता होगी। शाम से रात्रि तक का समय परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आज अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि उनको पेट दर्द की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में कुछ धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है।



तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन विशेष लाभ देने वाला रहेगा। आपके व्यापार में कुछ ऐसे लाभ के सौदे हाथ आएंगे, जिनकी आपने कभी उम्मीद ही नहीं थी। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की बात सुनेंगे, तभी आपके आवश्यक कार्य बनेंगे। ऐसा नहीं करने पर कोई समस्या खड़ी हो सकती है। रात्रि का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। आपका पिछले कुछ समय से लटका कार्य आज पूरा हो सकता है।



वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज आपकी सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ी रहेगी, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे यश में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। परिवार के सदस्यों को समय ना देने के कारण आज आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। शाम को यदि आपके आस पड़ोस में कोई बाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।



धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन आपके लिए कुछ खट्टा मीठा रहेगा। घर परिवार में कोई समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त होगी। आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन परिवार के सदस्यों में कोई मनमुटाव नहीं रहेगा, जिससे परिवार में एकता बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से कोई आशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो लंबे समय बाद मिलेगा, जिसे देखकर मन प्रसन्न होगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज विशेष उपलब्धि पा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आय के नए-नए स्त्रोत नजर आएंगे। उन्हें पाने के लिए आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। व्यस्तता के कारण आज आप अपने लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिससे बच्चे नाराज हो सकते हैं। 

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन आपके लिए अपेक्षाकृत लाभ का दिन रहेगा। अगर आज कोई डील फाइनल करने में समस्या आ रही है तो अपने पार्टनर से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में पहले से स्थिति बेहतर हो सकती है, जिसे मन प्रसन्न होगा। अगर साझेदारी में किसी व्यापार को करने का मन बनाया है, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें देखकर परिवार के सदस्य तुरंत मंजूरी दे सकते हैं। 

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन आपके लिए प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का रहेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से होगी, जो आपके बिजनेस के लिए अच्छी सलाह दे सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में भी मन के अनुकूल लाभ मिलने से प्रसन्नता होगी। विदेशों से यदि किसी ने व्यापार किया है, तो आपको लाभ का अच्छा प्रतिशत प्राप्त होगा। संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी आज आप कुछ धन निवेश करेंगे। शाम का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को आज अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। 


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top