Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :10 सितम्बर, दिन : शुक्रवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज अपने को रिलैक्स महसूस करेंगे व आपको परेशानियां बहुत कम लगेंगी, जिसके कारण प्रसन्न होंगें। व्यवस्था से आज आपको लाभ भी बहुत अधिक मात्रा में होगा, जिससे मन मे संतोष होगा और अपनी जरूरतें पूरी करने में सफल रहेंगे। आज कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी, इसलिए ज्यादातर कार्यों को कल के लिए ही टालना बेहतर होगा। नौकरी में आज कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उनकी परवाह नहीं करेंगे।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। आज जल्दबाजी में किसी भी निर्णय पर ना पहुंचे, यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज किसी से धन के लेन-देन की बात चल रही है, तो उसे भी कुछ समय के लिए टाल दें।आज आप किसी के कहे अनुसार धन का निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में लाभ दे सकता है, लेकिन कार्य व व्यवसाय में यदि आप जोर जबरदस्ती से कुछ बेचने की कोशिश करेंगे, तो वह नुकसान दे सकता हैं। विवाह योग्य जातको के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद व अनुकूल रहेगा। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी व संतान पक्ष की ओर से भी आज कोई मन मुताबिक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपका  परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो पहल से आज सुलझ सकता है, लेकिन दोपहर के समय आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके बाद आपको थोड़ी परेशानी होगी।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपके कार्य क्षेत्र में एक के बाद एक नए कार्य आ सकते हैं, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे और व्यस्तता के बीच आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। आपको जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। भाइयों के साथ यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, तो उसमें भी आज सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम रहेगा और यदि आपने अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए कुछ योजनाएं बनाई हैं, तो आज उन योजनाओं आरंभ करने में सफल रहेंगे। आज आप अपने घर पर खर्च भी दिल खोल कर करेंगे। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो आज उसमें किसी प्रोजेक्ट पर भी काम कर सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। यदि आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें पड़ने से बचना होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आध्यात्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज मन लगाकर कार्य करना होगा, यदि ऐसा नहीं किया, तो उनका कोई कार्य बिगड़ सकता है। यदि आपने व्यापार में किसी बड़ी डील को फाइनल किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए उतम रहने वाला है। भाइयों की मदद से आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को आज किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है। व्यापार में भागदौड़ अधिक होने के कारण मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिसके कारण आपको परेशान हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आपने संतान के लिए कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो अवश्य करें क्योकि भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


यदि आपने किसी नए व्यवसाय को किया था, तो उसमें अब आपके प्रयास रंग लाएंगे, जिसे देखकर आप फूले नहीं समाएंगे, लेकिन आपको अपनी खुशी का ज्यादा दिखावा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपको शत्रुओं की नजर लग सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों से भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपके पिताजी को कोई  रोग है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर से कुछ सुझावों की आवश्यकता होगी। भाइयों के सहयोग से आज पारिवारिक बिजनेस में मदद मिलेगी। आज ससुराल पक्ष से कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान होगा। अच्छे कार्य में आज कुछ धन व्यय हो सकता है। आज अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनको आज कोई समस्या हो सकती है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर मन प्रसन्न होगा व आपके सुझाव से आज कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा होगा। आज आपको किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्य मे आज आपकी रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको दिल व दिमाग दोनों की सुननी होगी तभी किसी निर्णय को लें और किसी के बहकावे में ना आए। आज आप अपने परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज यदि आपको आपके व्यापार में कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी परिजन की मदद से दूर होगी, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के सभी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज किसी मामले में निराशा हाथ लग सकती है। यदि ऐसा हो, तो परेशान ना हो, लेकिन जमीन जायदाद संबंधी आज के मामले में आपको लेनदेन से दूर रहना होगा, नहीं तो भविष्य में यह आप के लिए कोई बहुत बड़ा नुकसान करवा सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा है, तो आज वह समाप्त होगा। व्यापार में प्रतिद्वंदी भी आज आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। धन के साथ आज आपकी अन्य सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी, जिसे देख कर आपका और आपके परिवार के सदस्यों का मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप वृद्धजनों की सेवा में व्यतीत करेंगे व पुण्य कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
 
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top