Jharkhand Ex. Cm Marandi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार सीजेएम कोर्ट में पेश

0

  • रांची पुलिस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा के होटल से रविवार को किया था गिरफ्तार



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, इटावा


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिलीप सचान की अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए रांची पुलिस ने पेश किया। रविवार रात उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई से सुनील तिवारी को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ के लिए रेफर कर दिया गया था। रांची पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए सोमवार की दोपहर लेकर पहुंची और सीजेएम कोर्ट में रिमांड के लिए अर्जी लगाई। सीजेएम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।


रांची पुलिस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नं. 104 के पास बने होटल के कमरा नंबर 103 से सुनील तिवारी को रविवार को गिरफ्तार किया था। रांची के एजी कालोनी निवासी 60 वर्षीय सुनील के खिलाफ अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त को आदिवासी नाबालिग ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था। 


उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी जिसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। उसके बाद वे हाईकोर्ट गए थे। शनिवार की रात वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा के होटल में ठहरे हुए थे। जहां से रविवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

उन्होंने अपने आप को परेशान बताते हुए अस्पताल ले जाने को कहा था, जिसके बाद पुलिस उन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय लाई थी। उन्होंने हृदयरोग की समस्या बताई थी।


राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया गया


कोर्ट परिसर में आए सुनील तिवारी ने बातचीत में कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि आदिवासी बालिका काफी दिन पहले उनके यहां से काम छोड़कर चली गई थी। उसको बाद में मोहरा बनाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह सब झारखंड सरकार के इशारे पर हो रहा है। वे न्यायालय से न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top