Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 08 अगस्त, रविवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा। आप अपना पूरा दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव के कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है और वह आपको कुछ भला बुरा भी कह सकते हैं। इस दौरान आपको वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। शाम के समय आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी की वजह से कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान को आप सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी में लगवा सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे भी मौज मस्ती करते नजर आएंगे। दोपहर तक आपको किसी परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, इसके कारण मन में हर्ष होगा। आप अपने मन की बात अपने पिताजी से करके अपने कुछ समस्याओं का हल निकालेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद अथवा उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी को बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। इसलिए आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। शाम के समय आपको किसी यात्रा पर जाने से बचना होगा क्योंकि इसमें आपके वाहन की खराबी की संभावना बनती दिख रही है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन आपके परिवार में प्रेम व उत्साह का वातावरण लेकर आएगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। भाई व बहनों के साथ यदि आपके रिश्ते में कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक धार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। शाम के समय यदि आप देवदर्शन के लिए जाते हैं, इससे आपको लाभ होगा। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन आर्थिक उन्नति भरा रहेगा। समाज में भी आपकी एक नई पहचान बनेगी और व्यापार में यदि आपने अपने किसी सहयोगी को धन उधार दिया है, तो उसके वापस आने की संभावना कम थी, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आपकी स्थिति को मजबूती मिलेगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। शाम का समय आज आप अपने परिजनों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की सलाह व्यापार में मददगार साबित होगी। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आपकी सामाजिक कार्यों में तरक्की से मान व प्रतिष्ठा बढ़ती दिख रही है, जिसमें जीवन साथी का भी सहयोग रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम का समय अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। घर परिवार में यदि कोई वाद विवाद होगा तो परिवार के बुजुर्ग सदस्य की मदद से सुलझ जाएगा। यदि धन का कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम नहीं है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज आय के नए साधन मिलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। विद्यार्थी शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि पा सकते हैं। आज व्यवसायिक विवादों में पड़ने से बचना होगा। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरा करने के लिए आज अपने भाई से मदद ले सकते हैं। विवाह में आ रही बाधा किसी परिजन की मदद से दूर होगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन व्यापार में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। उन्हें यदि किसी साझेदारी में कोई व्यापार करने को मिले, तो उसे अवश्य करें। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातकों के सामने यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति आये, तो अपने क्रोध पर काबू रखें। शाम का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आज आपकी ऐसे किसी प्रयोजन से मुलाकात होगी, जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रह सकता है। आज आप अपनी ग्रह उपयोगी वस्तुओं पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। धन का लेनदेन यदि आज आप अपने किसी रिश्तेदार से करने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार करें, क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो वह आपको विजय दिलवा सकता है। व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके लिए कोई षड्यंत्र बना सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र में आपके अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि विदेश में जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने पिताजी के साथ मिलकर अपने व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि आपने अपने किसी परिचित से धन उधार लेने की सोची है, वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। पारिवारिक उत्तरदायित्वो की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत रहेगी। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज संतान के स्वास्थ्य की खराबी के कारण भागदौड़ व खर्चा दोनों की स्थिति बन सकती है। अगर किसी संपत्ति को खरीदने की सोच रहे थे, तो उसे आज आगे के लिए टाल देंगे। आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। व्यापार में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए किसी रसूखदार व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन आनंदमय रहेगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके परिवार के छोटे बच्चे पिकनिक मनाते हुए नजर आएंगे। माता पिता की सलाह के आशीर्वाद से किया गया कार्य आज सार्थक सिद्ध होगा। शाम का समय अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई नई जानकारी प्राप्त हो सकती है। जीवन साथी के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। अपने व्यवसाय में निवेश की योजना बना रहे हैं तो उसे अभी कुछ समय के लिए टाल दें।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी हैं। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष से हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top