Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :19 अगस्त, दिन : गुरुवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में हो सकता है, जिससे प्रसन्नता होगी। लेकिन आज अपने किसी परिजन को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। व्यापार कर रहे जातक यदि किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज घर गृहस्थी की दैनिक आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखना होगा नहीं तो भविष्य में आर्थिक स्थिति के ऊपर संकट आ सकता है। आज बिजनेस के विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज अपने दिल व दिमाग दोनों को सतर्क रखकर ही कार्य करें।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज के दिन राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावट होगी, इसलिए राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह धन आपको आसानी से मिल जाएगा। सायं काल का समय परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। यदि आज  आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें वाणी संयमित रखें। 


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद भी आप दैनिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगो को कोई तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके प्रति उनका रुझान भी बढ़ा दिखेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, इससे उनको मानसिक शांति मिलेगी। सायंकाल के समय यदि आपको कोई तनाव था, तो वह समाप्त हो सकता है, जिसके कारण आप रिलैक्स महसूस करेंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। समाज में आज कुछ सामाजिक कार्य करने के कारण आपकी एक अच्छी छवि बनेगी, जिसके कारण आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा और आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। यदि आज कहीं निवेश करने की सोची है, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए यदि कहीं निवेश करें, तो बहुत ही सोच विचार कर करें और किसी के कहने में ना आएं। सायं काल का समय जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज जीवन साथी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको वाणी को नियंत्रण में रखना होगा, नहीं तो वह  लंबा चल सकता है और इससे तनाव हो सकता है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यदि आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे वापस उतारना बहुत मुश्किल होगा। व्यापार की उत्तम प्रगति को देखकर आज मन प्रसन्न होगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आपने बिजनेस पार्टनर से मदद मांगी, तो वह आसानी से मिल जाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिसे परिवार के सदस्यों द्धारा मंजूरी मिल सकती है। आज भाई व बहन को कोई स्वास्थ्य कोई समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऐसे में कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज दूसरों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके सम्मान मे वृद्धि होगी और आपको संतुष्टि मिलेगी। आज नौकरी मे कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। यदि आप अपने सहयोगी के साथ मिलकर कार्य करेंगे, तो वह सायंकाल तक पूरा हो जाएगा। सायंकाल का समय आज अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपको व्यवहार में मधुरता बनाते हुए सभी कार्य को निपटाना होगा, नहीं तो परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। आज किसी व्यक्ति की मदद के कारण भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहन व भाई के विवाह में आ रही बाधा को आज कोई परिजन सुलझा सकता है। परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। विद्यार्थीयो के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज किसी नई डील के फाइनल होने से व्यापार में धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज पत्नी व संतान की अचानक तबीयत खराब होने के कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। यदि आज धन को कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज किसी मित्र के कारण कुछ नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ाएगा। बड़ी मात्रा में आपके हाथ धन लग सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी, जिससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा और आप परिवार के सभी सदस्यों की मदद करने में सफल रहेंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो  उन्हे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। जीवन साथी के साथ यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से सुलझ सकता है। ससुराल पक्ष की ओर से मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आपको ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज आप किसी प्रियजन के घर जा सकते हैं। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ी देख मन प्रसन्न होगा। आज  किसी कार्य को करने का मन बनाया है, तो वह भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे, जिसका आपको भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।

आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top