Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :18 अगस्त, दिन : बुद्धवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन काफी हर्षोल्लास वाला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बनती दिख रही है, जिससे मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह व मंगल कार्य में सम्मिलित हो सकते है, जिसमें आपकी कुछ परिजनों से मुलाकात होगी। आज आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे, जिन्हें देखकर आप उत्साहित होंगे।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए अनुकूलता भरा रहेगा। परिवार में सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा।आपको यदि कोई पुरानी समस्या थी, तो वह भी समाप्त होगी। नौकरी कर रहे जातक यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के आशीर्वाद से आपको धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप संगीत व कला का भी आनंद लेते नजर आएंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज आलस्य को त्याग कर अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज अपने ऊपर ही कुछ खर्चा करने की सोचेंगे, जिसमें कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। नौकरी में आज कोई जिम्मेदारी वाला कार्य सौंपा जा सकता है, जिसे सायंकाल तक पूरा करने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा। आज जीवन साथी व संतान के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई उतम अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे तरक्की के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करेंगे। बिजनेस मे  अपने किसी मित्र के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप अपने बिजनेस की कुछ नयी योजना को आगे बढ़ा पाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्य सफल होंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप व्यापार में पहले से भी अधिक उत्साह के साथ कार्य करेंगे, जिससे सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आज व्यवसाय में आय के नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे। आज अक्समात कहीं से प्रचुर मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आप के रिश्तो में दरार पड़ सकती है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आज किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक जाएं क्योंकि वाहन की खराबी के कारण कुछ धन व्यय हो सकता है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा रहेगा। आज यदि आप अपनी संतान के बच्चे से संबंधित कुछ निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और आप को इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज स्वास्थ्य कुछ नरम गरम हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने से परहेज रखें। नौकरी कर रहे जातक यदि कोई पार्ट टाइम कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज अपनी नौकरी में किसी से वाद-विवाद से बचना होगा, नहीं तो यह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहेगा। संतान की तरक्की देख मन प्रसन्न रहेगा। आज आप माता पिता के आशीर्वाद से किसी भी कार्य को करने की सोचेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपके पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो आज उसमें बढ़ोतरी होगी। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सायंकाल के समय आज आपको किसी परिजन से कोई जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसका आपका भविष्य में लाभ भी मिलेगा। यदि आज आप से कोई व्यक्ति धन उधार मांगता है, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि वापस आने की संभावना बहुत कम है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहने वाला है। व्यापार मे आज आपको किसी गलती के कारण कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए यदि कोई निर्णय लेना हो, तो बहुत सोच समझ कर लें। जीवन साथी के साथ आज कोई बहसबाजी हो सकती है, लेकिन सायंकाल तक किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से वह समाप्त हो जाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा का दिन रहेगा। आज आपको अपने सामाजिक कार्यों के द्वारा बार-बार प्रशंसा सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आप के जन समर्थन में भी इजाफा होगा। यदि आपके कुछ शत्रु हैं, तो आज उनसे बच कर रहना होगा और वह  हानि पहुँचाने की भरपूर कोशिश कर सकते हैं। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी धन व्यय करेंगे। आज आप जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप व्यापार में अत्यधिक धन लाभ के लिए कठिन परिश्रम करेंगे, इसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। व्यस्तता के बीच आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालना निकालने मे नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की आज पूरी कोशिश करें। सायंकाल का समय आज परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी का भी सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होता  दिख रहा है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। धार्मिक कार्य में भी आज आपकी आस्था बढी दिखेगी, जिसमें आप कुछ खर्चा भी करेंगे। सायंकाल का समय आज मित्रों व रिश्तेदारों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। अपने किसी परिजन से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्यापार मे आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top