Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :17 अगस्त, दिन : मंगलवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। आपके अच्छे कार्यों से आपका, पूरे खानदान में गौरव बढ़ेगा और आपका नाम ऊंचा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने की वजह से आप कुछ कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें यदि कोई कार्य अति आवश्यकता हो, तो उसे रोकने की कोशिश न करें। लेकिन आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योकि उसमें हल्की-फुल्की गिरावट आ सकती है।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज चारों ओर का वातावरण मंगलमय रहेगा, जिसे देखकर मन काफी प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आज अच्छे कार्य करने पर आपको सराहना मिल सकती है। यदि आज आप माता पिता से आशीर्वाद लेकर बाहर निकलेंगे, तो सभी कार्य सफलता से पूरे होंगे। आज व्यापार के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय धार्मिक अनुष्ठान होने से आपके मन को संतुष्टि मिलेगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है या कोई पूछताछ चल रही है, तो उसके लिए समय अनुकूल नहीं है। यदि ऐसा कोई कार्य हो, तो उसे आगे के लिए टाल दें। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो अधिकारियों की कृपा से आपके कार्यक्षेत्र में भी इजाफा हो सकता है। सायंकाल का समय अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले आवश्यक सामग्री चेक करें। व्यापार के किसी निर्णय को यदि आज किसी  परिजन के बहकावे में आकर लेगे तो उससे हानि हो सकती है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो प्रमोशन की बात चल सकती है। नौकरी से जुड़े जातक आज अफसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। यदि आपको कोई नेत्र संबंधित परेशानी थी, तो उसमें कमी आएगी। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको भला बुरा बोल सकता है। यदि ऐसा हो, तो उनकी बात का बुरा नहीं मानना है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीददारी का मन बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आप कोई व्यापारी हैं, तो आप अपने व्यापार में कुछ नए लाभ परिवर्तन कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई खास जानकारी प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो थोड़ा परेशान करेगी, लेकिन आप उसे नियंत्रण में करने में भी कामयाब रहेंगे। आज विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिसस देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे और जी जान लगा देंगे। यदि आप मित्र से मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो वह आपको मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आपको कुछ खान पान से परहेज रखना होगा, नहीं तो गैस व अपच आदि की समस्या परेशान कर सकती है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज अपने व्यापार में सतर्कता बरतनी होगी। यदि आज आप व्यापार की किसी डील को फाइनल करें, तो उसमें बुद्धि व विवेक से ही निर्णय ले, नहीं तो आप को कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। यदि कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपके पिताजी को यदि कोई शारीरिक रोग है,तो उस कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सायंकाल का समय किसी परिजन से खास विषय पर चर्चा करने में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से आज संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निवेश करने की सोचेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। आज आप अपने साहस व पराक्रम से अपने शत्रुओं का हराने में कामयाब रहेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहने वाला है। यदि आपका कोई ऐसा कार्य है, जो लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज वह पूरा हो सकता है।विद्यार्थी यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आप धर्म धर्म के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज आपको कुछ बेवजह की चिंताएं परेशान करेंगी, जिससे व्यर्थ की टेंशन होगी। आज आपको नौकरी में भी अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आज आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। यदि नौकरी कर रहे जातकों ने किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोची है, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों के कार्यों से आज लोग प्रसन्न हो सकते हैं, जिसका उनको लाभ भी अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी को आज कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए मिलाजुला कर रहने वाला है। आज व्यापार में किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा, जिसके कारण आपको गुस्सा भी आएगा, लेकिन आपको धैर्य से कार्य करना होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य किया, तो वह बिगड़ सकता है और आपको कोई भारी नुकसान करवा सकता है। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि किसी मंगल कार्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। आज अपनी भौतिक सुख सुविधाओं के साधनों में वृद्धि करेंगे, जिनका आपको आगे चलकर लाभ अवश्य मिलेगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप किसी आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। सायंकाल का समय  अपने बच्चों की परेशानियों को सुनने में व्यतीत करेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top