UP CONGRESS : पांच जोन में यूपी महिला कांग्रेस, करिश्मा ठाकुर को कांग्रेस की बुंदेलखंड की कमान

0

  • गोविंद नगर विधासभा सीट से उपचुनाव में किस्तम आजमा चुकी हैं करिश्मा ठाकुर
  • आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेकेट्री ने नामों की घोषणा का जारी किया पत्र


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ



उत्तर प्रदेश विधानसभा
चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Election-2022) के चुनाव की तैयारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) ने शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान पार्टी पहले ही कर चुकी है। इसे ध्यान में रखते हुए संगठन की मजबूती पर पार्टी ने काम शुरू (Start)कर दिया है। पार्टी हाइकमान ने उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस को पांच जोन (5 Zone)में बांटते हुए सभी जोन के अध्यक्ष (President)के नामों का ऐलान कर दिया है।



कानपुर (Kanpur)की करिश्मा ठाकुर (Karishma Thakur)को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बुंदेलखंड जोन (Bundelkhand Zone)की कमान सौंपी गई है। करिश्मा ठाकुर दो साल पहले गोविंदनगर विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी थीं। उन्होंने भाजपा की सीट होने के बावजूद जबरदस्त टक्कर दी थी। करिश्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय Delhi Univercity से छात्र राजनीति के जरिए सफर की शुरूआत की थी। छात्र राजनीति से आगाज करने वाली करिश्मा की कांग्रेस में अच्छी पैठ है। वह पार्टी की कई विंग में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee)के जनरल सेक्रेट्री केसी वेणुगोपाल ने सभी अध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने करिश्मा ठाकुर को बुंदेलखंड जोन, ममता चौधरी को सेंट्रल जोन, शाबना खंडेलवाल को आगरा जोन, स्वपनिल शर्मा को वेस्ट जोन और शहाला अहरारी को ईस्ट जोन की कमान सौंपी है। इन पदाधिकारियों के मनोनय ने उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इन पदाधिकारियों के मनोनयन पर उन्हें बधाई दी है। इन पदाधिकारियों की वजह से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे। उन्हें जीत भी दिलाएंगी।  

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top