Up Assembly Election-2021 : प्रियंका गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, बोलीं- हम लोकतंत्र बचाने आए-जनता के पक्ष में बोलने आए

0

  • कांग्रेस की तैयारियों का जायजा लेने तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना की दूसरी लहर में बेहतर कार्य करने का प्रमाणपत्र दिया है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकासवाद चल रहा है, यह कैसा विकासवाद है। जब कोरोना की दूसरी लहर थी तब पंचायत चुनाव करवाए गए, कितनी ज्यादा मौते हुईं? आपने चुनाव कराए लेकिन परिणाम इच्छानुसार नहीं आए। जब जिला पंचायत व ब्लाक अध्यक्ष के चुनाव में हिंसा हुई, महिलाओं के वस्त्र खींचे जा रहे थे, कहीं बम फूट रहे। आप मौन धारण किए थे। आप क्या सोचते हैं कि जनता चुप रहेगी? विपक्ष चुप रहेगा? लोकतंत्र पर वार हो रहा है। पूरा प्रयास लोकतंत खत्म करने का था, लेकिन हम लोकतंत्र बचाने आए हैं। जनता के पक्ष में बोलने आए हैं। उप्र में महिलाएं असुरक्षित हैं। पीएम आपके सीएम की महिला सुरक्षा पर प्रशंसा कर रहे हैं तो आप खुद समझें कि आज तक सरकार ने क्या किया?



विस चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस



उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2021 की तैयारियों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभी से जुट गई है। इस बार कांग्रेस किसी प्रकार की चूक नहीं करना चाहती है। इसलिए मौका मिलते ही प्रदेश की भाजपा सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर घेरेने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। खासकर कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी। प्रियंका गांधी तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंची हैं। वह तैयारियों की रूप रेखा से लेकर अन्य पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। ताकि उन्हें तैयारियों की कसौटियों पर परख सकें। Priyanka Gandhi Visited Lucknow.


उत्तर प्रदेश में वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है। इस सिलसिले में प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंची हैं। प्रियंका गांधी 18 जुलाई तक प्रदेश में रहेंगी। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगी। पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों भी तय करेंगीं।


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2021 की तैयारियों में कांग्रेस पूरी तरह से जुट गई है। वर्ष 2021 का चुनाव प्रियंका गांधी की अगुवाई में लड़ा जाएगा। इसलिए पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसलिए कांग्रेस की तैयारियों का जायजा लेने और पार्टीजनों में उत्साह भरने के लिए प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंची हैं। प्रियंका गांधी लगभग डेढ़ वर्ष बाद लखनऊ के दौरे पर आईं हैं।


प्रियंका भरेंगे पार्टी में जान, कार्यकर्ता में उत्साह



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी में नई जान भरेंगी। वहीं, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी के लिए जमीन भी तैयार करेंगी। प्रियंका के लखनऊ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रियंका के स्वागत को लेकर होर्डिंग, बैनर, पार्टी के झंडे लगाए थे। पार्टी मुख्यालय भी नए रंग रूप में तैयार किया गया है। रास्ते में महिलाओं, युवतियों ने भी उनका स्वागत किया।


गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, मौन धारण


प्रियंका गांधी ने हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद कुछ देर तक मौन व्रत करके धरना भी दिया। उसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं। पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने मौन व्रत इसलिए किया क्योंकि उत्तर प्रदेश में संविधान नष्ट हो रहा है। लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top