Pushkar Singh Dhami becomes 11th Chief Minister of Uttarakhand : उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

0

  • राज्यपाल ने दिलायी पद एवं गोपनीयता की की शपथ



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, देहरादून


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम की अटकलों पर रविवार को विराम लग गया। जब भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने राज्य में युवा चेहरे के रूप में पुष्कर सिंह धामी के हाथ मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी है। रविवार को धामी ने मुख्यमंत्र पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।



उन्होंने तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल को ही बहाल रखा गया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के बाद सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज को शपथ दिलाई। उसके पश्चात डाॅ. हरक सिंह रावत, बशीधर भगत, यशपाल आर्य को शपथ दिलवाई गई। इसके पश्चात बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविन्द पाण्डेय और गणेश जोशी को शपथ दिलवाई गई।



उसके उपरांत डाॅ. धनसिंह रावत, रेखा आर्या एवं स्वामी यतीयवरानंद को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते रहे युवाओं ने भर ली हामी, पुष्कर धामी-पुष्कर धामी। धामी के शपथ ग्रहण को लेकर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में खासा जोश एवं उत्साह देखने को मिला।


शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री धामी की मां बिशना धामी, पत्नी गीता धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे।


खटीमा सीट से विधायक हैं पुष्कर धामी


उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट का प्रतिनिधित्व पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार कर रहे हैं। उन्हें वहां से दूसरी बाद विधायक चुना गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं। युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बधाई साझा की है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धामी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि देवभूमि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top