Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :06 जुलाई, दिन : मंगलवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा, लेकिन इतना ध्यान रखना होगा कि कहीं वह आपकी मदद को स्वार्थ ना समझ लें। कार्यक्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसके कारण आपके शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उनसे बचना होगा। सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य होगा। संतान के किसी फैसले से आज  निराशा हो सकती है।

वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज धर्म-कर्म के कार्यों में बढ चढकर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। परिवार में कुछ सदस्य आपसे फरमाइशें कर सकते हैं और उनको पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। रात्रि का समय आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपका परिवार के किसी सदस्य से कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त हो सकता है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ आलस्य भरा रह सकता है। आज जीवन साथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं, जिससे  जीवन साथी को प्रसन्नता होगी। आज आपको पिताजी के आशीर्वाद व अधिकारियों की कृपा से बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिकतम सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। सायंकाल के समय आज किसी प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल बढ़ेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज अकस्मात आपके हाथ में बड़ी मात्रा में धन आने से आपको लाभ होगा, जिसके कारण लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करेंगे, और आपको संतुष्टि होगी। व्यवसाय में यदि नई योजनाएं बनाई हैं, तो उनको आज गति मिल सकती है। यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता से ना लें क्योंकि शीघ्रता से लिया गया निर्णय भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है। सायंकाल के समय आज परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज बच्चों के भविष्य से जुड़े कुछ फैसलों को अपने जीवन साथी की मदद से सुलझाएंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यवसाय व नौकरी में अपने प्रतिद्वंद्वियों का सिर दर्द बने रहेंगे, जिसके कारण वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी कोर्स के लिए आवेदन किया है, तो उसमें आज दाखिला मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आज आप किसी जरूरी निर्णय को ले सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में जुड़े लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। व्यापार में आज आपको आय के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आज स्वास्थ्य पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज अपने जीवनसाथी से कोई बहसबाजी हो सकती है, लेकिन अपने जीवन साथी की बात को सुनना व समझना होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको नौकरी में वाणी पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके किसी सहयोगी से आपकी बहस बाजी होगी, तो उसे अनदेखा करें। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ भेंट व बातचीत में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन यदि कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा, चाहे वह निर्णय निजी या व्यवसाय के लिए भी लिया है यदि आपका संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आज किसी रिश्तेदार को रुपये पैसे का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज आप गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।



मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज आप अपने सभी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। यदि आपने आज कुछ कार्यों को करने का मन बनाया है, तो सबसे पहले उन्हें ही पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को आज यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतें क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। आज यदि किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं , तो उसके सभी वैज्ञानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज  माता पिता के साथ परिवार के कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से सहयोग व सानिध्य  भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज वैवाहिक जीवन में आनंद बढेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिसमें कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। आज आपको व्यापार के लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ पास व दूर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो सुरक्षा के खास ध्यान रखें। विद्यार्थियों को मानसिक भार से छुटकारा मिल सकता है। बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस से आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।


आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


शुभ दिनांक : 6, 15, 24 


शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78 


शुभ वर्ष :  2022, 2026   


ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   


कैसा रहेगा यह वर्ष


जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top