Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :03 जुलाई, दिन : शनिवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज किसी कार्य को करने में सहयोग नहीं मांगेंगे, तो वह भी आज अपने आप ही मिल जाएगा और कार्य पूरे होंगे, लेकिन किसी को कोई सीख देने की जरूरत नही है सही की जगह गलत हो सकती है, इसलिए यदि ऐसा करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। यदि आप घरेलू कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो आपके परिजन नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज व्यापार में अपनी पुरानी गलतियों से कुछ सीख लेंगे। दोपहर के समय अपने परिजनों व किसी परिचित को लेकर मनमुटाव हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी पर संयत रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते खराब कर सकते हैं। आज घर परिवार के सदस्य आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी कराएंगे, जो आमदनी से अधिक होगी, जो परेशानी का कारण होगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार के किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए स्वभाव में नरमी बनाए रखनी होगी, नहीं तो यह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। आज पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने के लिए दिमाग में नई-नई योजनाएं आएंगी। आपको व्यापार के लिए कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन मध्यम रूप से फल दायक रहेगा। आज घर परिवार में यदि आपकी आवश्यकता हो, तो ही अपने विचार रखें अन्यथा आप की मानहानि हो सकती हैं। भाई बंधुओं से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की आशंका है। आज अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा। आज व्यापार में लाभ कम होगा, बस दैनिक खर्चे ही आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन आपको भविष्य की चिंता सता सकती है। सायंकाल का समय आज आप माता पिता के साथ कुछ जरूरी कार्य पर विचार विमर्श कर सकते हैं।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपको धन के साथ-साथ मान-सम्मान भी दिलवाएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया हुआ है, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है।आज आप लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता भी प्राप्त होगी। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज सामाजिक कार्य में भी अधिक रुचि लेंगे। आज आप आसपास के लोगों के खातिरदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आप की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाया होगा, वह पूरा होगा और उसमें सफलता प्राप्त होगी। यदि आज किसी भूमि भवन आदि खरीदने की सोच रहे हैं, तो वह भी आसानी से प्राप्त हो सकती है। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके अंदर एक नई चेतना जागृत करेगा, जिसके कारण आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए उतावले रहेंगे। आज आप जो भी कार्य करे वह बहुत ही सोच समझ कर करें ,नहीं तो वह आपको परेशानी की दे सकता है। आज घर व परिवार के सदस्य आपसे अपनी इच्छा पूर्ति कराने की जिद कर सकते हैं, जिसके कारण कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी आज बना सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज अपनी सेहत के प्रति भी ध्यान देना होगा क्योंकि यदि आपको लंबे समय से कुछ तनाव चल रहा था, तो उसके कारण आज आपके शारीरिक कष्ट में वृद्धि हो सकती है। आपको सिर दर्द इत्यादि परेशान कर सकते हैं। सरकारी एवं संपत्ति संबंधित मामलों में आपकी कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं। आज आपको किसी रिश्तेदार के माध्यम से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन शांतिप्रिय रहेगा। आज धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली रहेगी। आज कार्य के आरंभ में ज्यादा काम देखकर घबराहट होगी, लेकिन थोड़ी परिश्रम से ही वह समाप्त होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों व अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। आज अपने किसी मित्र या परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता हैं। घरेलू वातावरण में भी आज कुछ छोटे-मोटे खर्च आपको परेशान कर सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए लाभ के साथ-साथ खर्चे वाला भी रहेगा। आज आप जितना लाभ कमाएंगे, उससे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन को बनाकर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज घर अथवा व्यवसाय दोनों के कामों में आवश्यकता से ज्यादा दिमाग लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ज्यादा समझदारी के कारण आप के लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्यों को करने से बचना होगा। यदि आज किसी कार्य में जोखिम उठाया, तो वह भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव को मंजूर करना पड़ सकता है।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन प्रतिकूल फलदायक रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने पर मन अनैतिक साधनों से कमाई की ओर आकर्षित होगा, लेकिन इससे स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। आज आपका अधिकांश समय प्रियजनों के कारण विचलित हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओ पर विचार विमर्श भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन कुछ चुनौती भरा रह सकता है


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top