Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 25 जुलाई, दिन : रविवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा।  विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो उनके प्रयास फलीभूत होंगे और सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपका समर्थन बढ़ेगा। यदि किसी संपत्ति का क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी सहयोगी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है, जिसके आने की संभावना नहीं थी।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मध्यम रूप से फायदायक रहेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा, जिससे रिश्तों में सुधार होगा। आज कोई अज्ञात भय सता सकता है, जिसके कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।इसलिए कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। संतान के लिए किए गए कार्य को पूरा करने से आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी भरपूर मात्रा में मिलता देख रहा है। सायंकाल का समय आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे, तभी कार्य पूर्ण होगा। आज  आलस्य को छोड़ कर आगे बढ़ना  होगा। सामाजिक क्षेत्रों में किए गए कार्यों का आज फल मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं, जिसका परिवार के सदस्य लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि आपको पहले से कोई भी परेशानी चल रही थी, तो उस कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह रोग बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से यदि कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी के लिए कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे प्रेम में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का विश्वास और गहरा होगा।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन सुखमय रहेगा। व्यस्त जीवन का आनंद उठाएंगे। आपका कोई संतान से संबंधित कार्य पूरा होगा और संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी, जिसके कारण आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने घर व बाहर सारे रिश्तो को संभालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण आपका मान सम्मान बढ़ेगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज  बिजनेस में भी किए गए प्रयास आपको सफलता दे पाएंगे। व्यस्तता के बीच प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई रणनीति को बनाने में उनकी मदद करेंगे। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज प्राप्त हो सकता है, इससे धन कोष में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरी मेहनत और लगन से करेंगे, और उसका लाभ अवश्य मिलेगा। अपने धीमी गति से चल रहे बिजनेस को तेज करने के लिए पिताजी से सलाह लेनी चाहिए। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ के आज आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास सफल होंगे। सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन कुछ तनाव भरा रह सकता है। आज आपका अपने उच्च अधिकारी अथवा पिता से कोई तनाव हो सकता है। आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातक यदि पार्ट टाइम कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उनको कोई पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन उत्तरदायित्व की पूर्ति के लिए रहेगा। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता देख रहा है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर कुछ धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी से भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सायंकाल का समय आज मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। 


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपको रचनात्मक कार्य में सफलता दिलाएगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा और रिश्तो के बीच प्रेम बढ़ेगा। बुद्धि व विवेक से किए गए कार्यों में आपको भरपूर सफलता दिलाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग हर मामले में मिलेगा। बिजनेस में आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी की मदद से दूर होगी।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज के दिन आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिकतम अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अपने सहयोगियों के कारण अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकते हैं। जीवनसाथी को कोई रोग परेशान कर सकता है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज परिवार के सदस्यों से कोई सरप्राइस मिल सकता है, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे। आज किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भविष्य के लिए किए गए निवेश का आज आप लाभ उठाएंगे। संतान को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप राजनीतिक क्षेत्र में भी अपना झंडा लहराएंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top