Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 23 जुलाई, दिन : शुक्रवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में अपने सहयोगियो से आज सतर्क रहना होगा। किसी की भी  सलाह पर अमल नहीं करना होगा, अन्यथा आपको अपने अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष में किसी को उधार दिया हुआ था, तो उसके वापस मिलने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज दिन  उत्तम रहेगा। आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं।  सायंकाल का समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप किसी परिजन की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करेंगे, जिससे आपको प्रशंसा मिलेगी।  भविष्य में इसका लाभ अवश्य मिलेगा। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन उत्तम होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की वेतन वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण मन प्रसन्न होगा। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा, जिसके कारण परिवारिक रिश्तों मे मजबूती आएगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को जीवनसाथी से किसी भी बात को नहीं छुपाना है, नहीं तो तनाव बढ़ सकता है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ मिलाजुला रहेगा। बिजनेस करने वाले किसी भी कार्य को करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे जिसके कारण उसमें सफलता मिलेगी  और उसका लाभ अवश्य पाएंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, जिसके कारण किसी पार्टी को आयोजन भी हो सकता है। सायंकाल का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपके ऊपर किसी काम का बोझ आ सकता है, जिसके कारण कुछ तनाव होगा, लेकिन सायंकाल तक वह किसी बुजुर्ग की मदद से समाप्त होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप यदि कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा नहीं करना है, नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन चारों ओर से खुशियां लेकर आएगा। आज संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह भी किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। यदि धन कहीं उधार दिया हुआ था, तो वह भी वापस मिल सकता है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिलता दिख रहा है। आज मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे। सायंकाल का समय आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन अपनी मेहनत व लगन से सायंकाल तक उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। परिवार के किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति न होने से आज परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज के दिन आपके चारों ओर का माहौल कुछ अजीब सा रहेगा। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता विलम्ब के साथ मिलेगी,  जिसके कारण आपका मन विचलित होगा, लेकिन सफलता मिलने पर मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने भाई से अपने बिजनेस में सलाह ले सकते हैं। यदि कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन कुछ परेशानियों से घिरे नजर आएंगे। आज हर कार्य को पूरा करने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ेगी, जिसके कारण कुछ निराशा भी हाथ लग सकती है, लेकिन आप हार नहीं मानेंगे और आगे बढ़ेंगे। यदि माताजी को कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ भी अधिक होगी। यदि आज किसी के साथ लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन कुछ मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में किसी भी कार्य को सोच विचार कर करें और यदि कहीं निवेश करें, तो अपने माता-पिता से सलाह अवश्य लें, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आज कोई भी नया कार्य करने से रोकना होगा क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है। यदि साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों अपनी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप को ना चाहते हुए भी धन व्यय करना पड़ेगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप के ऊपर आर्थिक स्थिति का संकट मंडरा सकता है। यदि आप कही शेयर संबंधी व्यापार करते हैं, तो आज उसमें लाभ मिलने के योग बनेंगे।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन धैर्य से कार्य करने का होगा। आज जिस कार्य को धैर्य से करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त अवश्य करेंगे। यदि आपको व्यापार के लिए कोई डील फाइनल करनी है, तो दिल और दिमाग दोनों से सोच कर फैसला लें। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी मित्र की मदद से दूर होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सायंकाल का समय अपने किसी परिजन के यहां जाने का प्लान बना सकते है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन कुछ आलस्य से भरा रहेगा। आज आलस्य के कारण धन लाभ के अवसरों को भी नहीं पहचान पाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी मकान की खरीदारी करने से पहले परिजनों से राय जरूर ले अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज कोई नया ऑर्डर  मिलने की संभावना है। शत्रु प्रबल नजर आएंगे। संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top