Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 17 जुलाई, दिन : शनिवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा।  नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन वह किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से समाप्त होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज व्यवसाय सम्बन्धी जो भी योजना बनाई है, वह आपको उत्तम लाभ देगी। जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। आज आपको अपने किसी प्रियजन की बात का बुरी लग सकती है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें नजरअंदाज करें। 


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि यदि स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो रही है, तो  तुरंत डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए, नहीं तो वह रोग बढ़  सकता है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। यदि आज आप अपने बिजनेस में किसी तरह का कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आपको लाभ दे सकता है। विद्यार्थियों को अपने किसी सीनियर्स की सहायता लेनी पड़ सकती है। 


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन खुशियाों से भरपूर रहेगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे, वह आपको प्रसन्नता देकर जाएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को उत्तम सफलता प्राप्त होगी। सायंकाल का समय  भाई के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। संतान को आज किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए  कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उसमें आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपकी प्रशंसा होगी।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज के दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे।  व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी। यदि  व्यापार में किसी नयी योजना को लांच किया है, तो उसका लाभ मिलेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करने की पूरी कोशिश करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना आज फलीभूत होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपको तनाव हो सकता है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आप किसी डील को फाइनल करने जा रहे थे, तो वह पूरी ना होने के कारण आपको निराशा हाथ लग सकती है, जिसके कारण आपको तनाव होगा। आज किसी आवश्यक कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों कोई तनाव मिल सकता है। संतान के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने का होगा। यदि  किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो वह पूरी हो सकती है। यदि कोई सरकारी कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा होगा, जिसके कारण आपको प्रसन्नता होगी। राजनीति की दिशा में किए गए कार्य आपके सफल होंगे, जिससे मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका माताजी से कोई मतभेद हो सकता है, लेकिन उस समय क्रोध पर काबू रखना होगा। 


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। नौकरी में आपके शत्रु, मित्र बनेंगे, जिसके कारण आपको हैरानी के साथ प्रसन्नता भी होगी। किसी सरकारी कार्य में कुछ अधिकारियों के सहयोग से कार्य में सफलता मिलेगी। आज कार्य को पूरा करने के लिए दिनभर व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। सायंकाल के समय आपको किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।  राजनीति से जुड़े जातकों को कुछ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें कार्यों में सफलता मिलेगी, और जनसमर्थन में बढ़ोत्तरी होगी। बिजनेस में लाभ पाने के लिए आपको भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें करने में बहुत सोच विचार करना होगा। भाईयों के साथ यदि संबंधों में कुछ तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन उत्तम सफलता का रहेगा। आज धन आगमन के लिए कुछ नए रास्ते बनाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी सेवाओं का लाभ ले रहे लोगों को किसी सेवा से वंचित होना पड़ सकता है। आज अपने मन के विचारों को किसी के साथ शेयर नहीं करना है, नहीं तो वह लाभ के मार्ग में बाधक बन सकती है। शत्रु , आपके मित्र बनते नजर आएंगे। संतान को धार्मिक कार्यों से जुड़े देख मन में प्रसन्नता होगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन सामान्य रहेगा। आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने की सोची है, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। आप बिजनेस की प्रगति के लिए किसी ऐसे मित्र से मदद की आवश्यकता होगी जिससे आपको बोलना भी पसंद नहीं है, लेकिन उसकी मदद लेनी होगी। आज आपकी परिवार के किसी सदस्य से झड़प हो सकती है, जिसमें वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।  सायंकाल के समय आप देव दर्शशनन की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन कुछ उथल-पुथल भरा रहेगा। आज आप व्यवस्था व योजना को किसी शत्रु के कारण देरी से लागू करेंगे जिससे आपको लाभ कम मिलेगा। आज रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद लेनी होगी। यदि आज अपने मन की रणनीति को दूसरों को बताएंगे, तो उससे आपको हानि होगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी है तो आज उसमें सुधार होगा। विद्यार्थियों को किसी की मदद की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन कुछ कष्टदायक रहेगा। आज आपका सहयोगियों से कोई वाद विवाद सकता है, जो कानूनी भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उसे रोकने की कोशिश करनी चाहिए। आज कोई शारीरिक व मानसिक रोग परेशान कर रहा है, तो उसमें वृद्धि हो सकती है। यदि आज किसी नए कार्य में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि भविष्य में वह नुकसान देगा। सायंकाल का समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


शुभ वर्ष : 2024, 2042

 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 
कैसा रहेगा यह वर्ष


शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top