Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :15 जुलाई दिन : गुरुवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपकी इच्छा पूर्ति करने वाला रहेगा। आज आपने जो भी सपने देखे हैं, वह पूरे होते हुए दिखेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता होगी। नौकरी में आज जिम्मेदारी से कार्य करना होगा, नहीं तो आप किसी कार्य को बिगाड़ सकते हैं, जो पद्दोन्नित में बाधक हो सकता है। आज आपको खान-पान के प्रति भी सचेत रहना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें नुकसान हो सकता है। आज किसी नई संपत्ति को खरीदने में कामयाब रहेंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्यापार में प्रगति के लिए विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। आर्थिक कारणों से अथवा घर में कोई नुकसान होने से किसी परिजन से बहसबाजी हो सकती हैं। आज आपको रुका हुआ धन अधिक परिश्रम के बाद ही मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके पिछले दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। सामाजिक कारणों के लिए भी आज समय निकालना पड़ सकता है जिसके कारण आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपने भविष्य में पहले कभी किसी को कोई धंन उधार दिया है, तो वह आज वापस मिल सकता है, जिसके कारण आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज अपने भाई के सहयोग से कुछ लाभ हो सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज कुछ यात्रा भी करनी पड सकती हैं। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिनका वह भविष्य में भरपूर लाभ उठा सकेंगे। यदि आज कोई निर्णय लेना है, तो बहुत ही सोच समझ कर लें। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सायंकाल का समय अपने जीवन साथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज आप अपने नए काम में कुछ रुकावट महसूस करेंगे। यदि अपने मन की बात किसी को बताएंगे, तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेगा। नौकरी में आज पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं और वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज आपको परिवार के छोटे बच्चों के करियर की चिंता सता सकती है। आज  समय निकाल कर कुछ शॉपिंग करने जा सकते हैं। सायंकाल के समय आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करें। व्यवहार में धैर्य को बनाए रखें। आज आपके दांपत्य जीवन में कुछ तनाव पनप सकता है, जिसके कारण सिरदर्द हो सकता है। यदि आज किसी प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय उत्तम नहीं है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी। भाई बहनों से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो उनसे रिश्तों में आज सुधार होगा। आज आपको व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन कुछ चुस्ती फुर्ती भरा रहेगा। आज अपनी धन संबंधी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में आज किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ फायदे को देखते हुए इसमें नुकसान भी हो सकता है। सायंकाल के समय अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की योजना भी बनाएंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज सेहत कुछ नरम गरम रह सकती है और शारीरिक क्षमता मे कमी होंगी। कार्यक्षेत्र में आज आपका परिश्रम रंग लाएगा, जिसका लाभ मिलेगा, लेकिन सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा। आज अपनी संतान अथवा परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, जो बहुत ही सोच विचार कर लें। विदेश में रह रहे परिजनों से कोई शुभ समाचार सुनने को नहीं मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके पक्ष में परिणाम लेकर आएगा। परिस्थितियों पर आज आप आसानी से विजय पा सकेंगे, आज परिजनों से सरलता से अपनी बात को मनवाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक कारणों से यात्रा भी करनी पड़ सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। आज कोई सरकारी कार्य लटका हुआ है, तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें अन्यथा उस में विलंब हो सकता है। आज अपने विचार खुलकर प्रकट करने में सफल रहेंगे। अधिकारों में आप पर पूरा भरोसा दिखाएंगे, जिसका लाभ भी अवश्य मिलेगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी में माहौल आपके मन मुताबिक रहेगा, जिसका लाभ भी उठाएंगे। आज किसी नए कार्य को करने अथवा कहीं निवेश करने से बचना चाहिए, नहीं तो आप किसी बड़े नुकसान का हिस्सा बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें, उसके वापस मिलने की संभावना कम है। सायंकाल का समय आज  किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आपकी परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी, जिसके कारण नवीन स्रोतों से भी लाभ होगा। यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी, इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा, जिसके कारण आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक व धार्मिक आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आज आपको दोपहर के बाद अपने विरोधियों से सर्तक रहना होगा क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज जो भी मेहनत करेंगे, उसके परिणाम का बहुत बेसब्री से इंतजार होगा। आज आप के परिजन अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति न होने पर आप से नाराज हो सकते हैं। आज आप मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जो आपके बिजनेस को एक नई गति प्रदान करेगी। आज आपको पारिवारिक बिजनेस में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top