Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :10 जुलाई, दिन : शनिवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आप लंबे समय से अटकी पड़ी हुई डील को फाइनल करेंगे, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी, जिसके बाद आप खुशी से खिल उठेंगे व अपने कुछ मित्रों व परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी करेंगे। रात्रि का समय आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आज आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपके मान, सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि कोई सरकारी कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह भी आज पूरा हो सकता है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन उत्तम लाभ देने वाला रहेगा। आपका मन योजना में लगेगा और आप व्यापार में कुछ नयी योजनाओं को चलाएंगे, जिसका लाभ मिलेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाते समय सतर्क रहें, नहीं तो आपके किसी सामान की चोरी हो सकती है। कार्यालय में भी आज आपके अनुकूल वातावरण बनेगा, जिसका आपको लाभ भी होगा। व्यापार में आज कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन उनसे बचना होगा। सायंकाल का समय आज   परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन काफी रचनात्मक रहने वाला है। आज व्यापार के लिए आपके मन में जो भी आईडिया आए उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो आपके व्यापार की प्रगति पर रोक लग सकती है। आज आप किसी सहयोगी को अपने मन की बात ना बताए, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आपको कोई रोग परेशान कर सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे, उसमें निराशा हाथ लगेगी, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। ऑफिस में आज अधिकारी आपको कुछ अधिक कार्यभार सौंप सकते हैं, जिसके कारण परेशानी होगी, लेकिन आप मेहनत से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आज घर परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस बाजी हो सकती है, इसमें आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा। आपके कुछ शत्रु आज कार्य में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके सामने सब फीके पड़ जाएगे और जिसका आपको लाभ भी होगा। व्यापार कर रहे लोग यदि आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योकि उसे वापस दे पाना मुश्किल होगा। धार्मिक कार्यों में भी आज रुचि बढ़ी दिखेगी। रात्रि का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा और क्रोध पर काबू रखना होगा, तभी आपके काम बन सकते हैं, नहीं तो बनते हुए कामों को बिगाड़ देंगे। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। यदि आज आस पड़ोस में किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा क्योंकि नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि किसी को धन उधार दें, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योकि उसके वापस आने की संभावना कम है। 


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए चारों ओर से लाभदायक रहेगा। आज आप जो भी कार्य को करेंगे, वह आपको सफलता देगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज प्राप्त सकता है, जिसके कारण दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे व अपने लिए भी नए कपड़े, मोबाइल अभी खरीद सकते हैं। सायंकाल के समय आज जीवनसाथी को किसी बिजनेस पार्टी में लेकर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आज आप अपनी नौकरी व व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो आगे चलकर इसका बड़ा लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है, जिसके लिए परिवार के सदस्य आसानी से मान जाएंगे। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन विशेष सावधानी रखने का होगा। आज व्यापार में नए लाभ मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हे देखना होगा और पहचानना होगा। यदि आपने नहीं पहचाना तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। बिजनेस के मामले में दिन उत्तम रहेगा। यदि थोड़ा जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको बड़ा लाभ दे सकता है। आज परिवार में यदि संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज  समाप्त होगा। आज आपको अपने ही किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। शायद कल का समय आप माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहने वाला है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें आज लाभ होगा। आज आपको संतान के विवाह से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज कई प्रकार के काम हाथ में आने से आप की एकाग्रता बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन मे जीवनसाथी से आज कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपको कुछ तनाव भी होगा।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज व्यापार में यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको परेशानी दे सकता है। आज आपके घर में किसी महत्वपूर्ण कार्य पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप जो भी नया कार्य करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता  प्राप्त होगी। आज आप किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आ सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी मिलेगा। यदि आज व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाते हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पाने में सफल होंगे, जिसकी आपको अभी तक कमी थी। आज अपने घर परिवार की परेशानियों को आज अच्छे व्यवहार से सब कुछ सही करने में सफल रहेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।


आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top