Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरूवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :01 जुलाई, दिन : गुरूवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन कोई नई खुशखबरी लेकर आएगा।  विद्यार्थियों द्वारा दी गई परिक्षा का परिणाम प्राप्त हो सकता है। घर और परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।  यदि आपको व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत सोच विचार करें। सायंकाल का समय अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। आज आपको अकस्मात् धन की प्राप्ति होने से मन में प्रसन्नता रहेगी और आप कहीं अच्छा निवेश करने का भी मन बनाएंगे।

वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज की गई मेहनत का तुरंत लाभ की आशा नहीं रखनी है क्योंकि आपके द्वारा किये गये परिश्रम का फल कुछ समय पश्चात ही प्राप्त होगा, इसलिए आपको उसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। घर परिवार में चल रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय घर मे किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन5 उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा।  घर के किसी की जिद करने और उसे मानने पर  कुछ धन व्यय होगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। यदि आज किसी से कोई वादा किया है, तो उसे भी पूरा करना पड़ सकता है। आज आप कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।आपको व्यवसाय में कभी तो लगेगा कि आप को लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ ही पल बाद उस से निराश हो सकते हैं। आज आपको नौकरी में भी अपने कार्य को ईमानदारी और मेहनत से पूरा करना होगा, नहीं तो आपके अधिकारियों से आपकी कहासुनी हो सकती है। आज आप घर के जरूरी कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे और माता पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी करेंगे। सायंकाल का समय आज मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन व्यवसायी वर्ग के लिए नए कार्यों में निवेश करने के लिए उचित रहेगा। यदि आज आपको निवेश करने का मौका मिले, तो खुलकर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्य अपने कामों में मस्त रहेंगे। यदि आज किसी नई वस्तु की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आपको अपने जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कड़ी मेहनत करके जुटना होगा तभी सफलता मिलती दिख रही है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज किसी सरकारी विवाद को निपटाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान का अनुभव हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। सायंकाल के समय आज आप माता पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन सुख शांति में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आज कार्य करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लायक धन कमाने में सफल रहेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाएंगी। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह आज कर सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कार्यों की पूर्ति के लिए किसी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन आपको भागदौड़ के बाद भी उतना फल नहीं मिलेगा, जितना अपने परिश्रम किया होगा, लेकिन अपने धन लाभ से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन के सहयोग से समाप्त होगी। आज सायंकाल का समय आप पिता को कोई सरप्राइस दे सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद हैं, तो वह आज सुलझ सकते हैं। आज   व्यापार में कुछ नए प्रोजेक्ट्स को लॉन्च करेंगे, यह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक बिजनेस मे यदि  थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज  किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी भी निर्णय को लेंगे, तो उसमें आपका मन एकाग्र नहीं होगा, जिससे परेशानी हो सकती है, लेकिन आपको मन को एकाग्र करके ही निर्णय लेना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज यदि किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो वह इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह   नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज व्यापार में आ रही बाधाओं से मन खिन्न हो सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। सामाजिक कार्यों में भी आज बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको कोई विशेष सूचना प्राप्त हो सकती है।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके पुराने कार्य में विलंब होगा, लेकिन धन के आमद होने से आप उसे भूल जाएंगे। आज आप व्यापार में जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उन कार्य में आपको शीघ्र का ही सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है, जिसके कारण घर परिवार के सदस्यों से  वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको वाणी में मधुरता को बनाए रखनी होगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top