Former Chief Minister Kalyan Singh's Condition Critical After Heart Attack : हृदयाघात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति गंभीर

0

  • डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कल्याण सिंह काे देखने पहुंच मंख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लोहिया संस्थान में कल्याण सिंह का हालचाल लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी के डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री (Ex. Chief Minister) कल्याण सिंह को शनिवार रात हार्ट अटैक पड़ने के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है। रविवार सुबह उनका हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath) लोहिया संस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां 15-20 मिनट तक रुके रहे। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। परिवारीजनों से बातचीत कर उनके बारे में जानकारी ली। डाक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में पूछताछ की। मुख्यमंत्री ने जाते-जाते बेहतर इलाज एवं देखभाल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे गए।


डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शनिवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री को भर्ती कराया गया है। लोहिया संस्थान के सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह 90 वर्षीय कल्याण सिंह उनका इलाज कर रहे हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि उन्हें पैरोटेड ग्लैंड में संक्रमण के बाद यहां भर्ती हुए थे। उनकी वह समस्या ठीक हो गए थे। उन्हें बाद में माइनर ब्रेन स्ट्रोक भी पड़ा था। इस वजह से उनकी सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हुई है। शनिवार रात हार्ट अटैक पड़ने से स्थिति और नाजुक हो गई है। उम्र अधिक होने की वजह से हार्ट का आपेरशन भी नहीं किया जा सकता है। उनकी स्थिति दवाइयों से नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।


उधर, सुबह आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल पूछते रहे। सीएम की बातों को कल्याण सिंह समझ नहीं पा रहे थे। इस वजह से ठीक ढंग से रिस्पांस भी नहीं कर पा रहे थे। मुख्यमंत्री ने निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद, डॉ. विक्रम सिंह और कल्याण सिंह के पोते से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पूछा कि उनकी स्थिति कैसी है और आगे क्या करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया गया कि डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य की निगरानी रख रहे हैं। उन्हें आईसीयू में नहीं रखा गया है। जरूरत पड़ने पर आईसीयू लेकर जाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top