SOLIARIY DAY : बंगाल से श्रमिक पलायन को मजबूर, मदद की दरकार

0

  • भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन के आह्वान पर गौतमबुद्ध नगर के दादरी स्थित एनटीपीसी में एकात्मता दिवस पर हुई सभा



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, गौतमबुद्ध नगर


पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा से वहां मानवता शर्मसार हुई है। राष्ट्रीय सोच वाले नागरिकों का उत्पीड़न किया गया, उनके घर जलाए गए। वहां के बिगड़े हालात की वजह से श्रमिक पलायन को मजबूर हैं। ऐसे में उन्हें हमारे और आप के सहयोग की जरूरत है। उनके लिए आगे बढ़कर अपने सामर्थ्य के हिसाब से मदद जरूर करें। यह बातें भारतीय मजदूर संघ (भामस) केंद्रीय संगठन के आह्वान पर गौतमबुद्ध नगर के दादरी स्थित एनटीपीसी में एकात्मता दिवस (SOLIARIY DAY)पर आयोजित सभा में एनटीपीसी ठेका श्रमिक संघ दादरी के महामंत्री अवनीश प्रताप सिंह ने कहीं।



एकात्मता दिवस SOLIARIY DAY का आयोजन भामस की एनटीपीसी दादरी गौतमबुद्ध नगर इकाई के जिला मंत्री अमर कांत सिंह के नेतृत्व में किया गया। सभा को संबोधित करते हुए अमर कान्त सिंह ने कहा कि संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर के कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल हिंसा में पीड़ित साथियों के सहयोग के लिए एकात्मता दिवस (SOLIARIY DAY)का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को इस कड़ी में एनटीपीसी दादरी में आयोजित कार्यक्रम में अमर कांत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुशांगिक संगठन पीड़ित कामगारों के साथ है। उनके पुनर्वास की देश भर के कार्यकर्ता मांग करते हैं। दंगा पीड़ितों के आर्थिक सहयोग के लिए देश भर के कार्यकर्ता लगे हैं। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा ने बंगाल के (बास्तुहारा सहायता समिति) के अकाउंट नंबर को प्रेषित कर कार्यकर्ताओं स्वेच्छा से सहयोग राशि देने की अपील भी की।


अंत में भामस की स्थानीय इकाई के उपाध्यक्ष सह महामंत्री एनटीपीसी मजदूर संघ दादरी के महामंत्री अध्यक्षता कर रहे दिनेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। जन समूह से अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग कर बंगाल के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की अपील की। संचालन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जय कुमार गुप्ता ने किया। सभा में अजय कुमार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, कमलेश शर्मा, अनिल कुमार सिंह, इन्द्राज सिंह मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top